कर्नाटक में तेजी से बढ़ रहे है मंकी फीवर के मामले; जानें इसके लक्षण और बचाव

कर्नाटक में तेजी से बढ़ रहे है मंकी फीवर के मामले; जानें इसके लक्षण और बचाव

Monkey fever symptoms

Monkey fever symptoms

पिछले कुछ दिनों से देश में मंकी फीवर का खतरा लगातार बढ़ रहा है। कई राज्यों में इस संक्रामक बुखार के मामले तेजी से बढ़ रहे है। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में मंकी फीवर के कई मामले सामने आने की खबर है। अब तक इस वायरस के कुल 49 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में अब तक सबसे ज्यादा 34 मामले सामने आ चुके है। कर्नाटक में मंकी फीवर से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। कर्नाटक के अलावा, महाराष्ट्र और गोवा में भी इस वायरस के मामले रिपोर्ट की गए है।

क्या है मंकी फीवर?
मंकी फीवर को क्यासानूर फॉरेस्ट डिजीज के नाम से भी जाना जाता है। यह एक वायरस के कारण होने वाली बीमारी है, जो जानवरों से मनुष्यों में संक्रमित हो सकती है। बंदरों के शरीर में पाए जाने वाले टिक्स (किलनी) के काटने से यह बीमारी इंसानों में फैल सकती है। मंकी फीवर मनुष्यों के लिए जानलेवा भी हो सकता है।

Read also: खून की कमी से बच्चों में आता है चिड़चिड़ापन : सिविल सर्जन डाॅ. कविता सिंह

मंकी फीवर के लक्षण –

  1. सिर में तेज दर्द होना
  2. मांसपेशियों में दर्द
  3. उल्टी
  4. थकान
  5. आंखों में दर्द या सूजन
  6. नाक और मसूड़ों से खून आना

मंकी फीवर से बचाव के उपाय-
मंकी फीवर के लिए कोई विशिष्ट इलाज नहीं है। लक्षणों की पहचानकर करके इसके जोखिमों को कम किया जा सा सकता है। मंकी फीवर के लक्षण दिखाई देने पर मरीज को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाना चाहिए। इस बुखार से बचने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी जाती है। मंकी फीवर के लिए एक वैक्सीन भी मौजूद है, जिससे संक्रमण से बचाव हो सकता है।

Monkey fever symptoms

Related Posts

Latest News