हरियाणा के 14 टोल प्लाजा के रेट बढ़े

कार के लिए 5 रुपए तक की बढ़ोतरी

हरियाणा के 14 टोल प्लाजा के रेट बढ़े

लोकसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होते ही हरियाणा में टोल रेट बढ़ा दिए गए हैं। 2 जून की रात 12 बजे से टोल प्लाजा के रेट में 5% तक की बढ़ोतरी की गई है। अमूमन यह रेट 1 अप्रैल से लागू किए जाते हैं लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव की वजह से इन्हें टाल दिया गया।

2021_2$largeimg_1216014103

हरियाणा में विभिन्न हाईवे, एक्सप्रेस-वे, KMP, नारनौल-चंडीगढ़ एक्सप्रेस-वे, खेड़की दौला टोल प्लाजा, दिल्ली-पटियाला राजमार्ग पर खटकड़ टोल प्लाजा, जींद-गोहाना-सोनीपत राजमार्ग पर लूदाना टोल प्लाजा, गुड़गांव-सोहना राजमार्ग पर घामड़ोज टोल प्लाजा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हिलालपुर टोल प्लाजा, हिसार-चंडीगढ़ राजमार्ग-152 सहित सभी हाईवे पर टोल दरों में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है।

वहीं पंजाब में लाडोवाल टोल प्लाजा में 5% टोल रेट बढ़ा दिए गए हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक साल में तीसरी बार दरों में बढ़ोतरी की है।

Advertisement

Latest News