हरियाणा में लव मैरिज करने वाले जोड़े की हत्या

शादी से नाराज थे लड़की के घरवाले

हरियाणा में लव मैरिज करने वाले जोड़े की हत्या

हरियाणा के हिसार में सोमवार सुबह लव मैरिज करने वाले कपल की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव हांसी के लाला हुकुम चंद जैन पार्क में पड़े हुए मिले। दोनों कपल सुबह पार्क में बैठे हुए थे। करीब साढ़े 9 बजे बाइक पर आए 2 बदमाशों ने 7 राउंड फायरिंग की। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ezgif-3-454edb9ce9_1719210339

आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर SP मकसूद अहमद और DSP धीरज कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे।

मृतकों की पहचान नारनौंद के बड़ाला गांव का रहने वाले तेजवीर और हांसी के सुल्तानपुर गांव की रहने वाली मीना के रूप में हुई है। दोनों ने 2 महीने पहले ही शादी की थी। तेजवीर नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता था।

SP मकसूद अहमद ने बताया कि दोनों ने 22 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शादी की थी। दोनों आपस में रिश्तेदार थे। परिवार के लोग इस बात से नाराज थे। मौके से 7 खोल बरामद हुए हैं। शरीर पर 4 5 गोलियों के निशान दिख रहे हैं। बाकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चलेगा। CIA की टीमें जांच कर रही हैं। अभी कोई CCTV फुटेज सामने नहीं आया है।

प्राथमिक जांच में यही सामने आया है कि 2 युवक गोलियां मारकर भागते हुए देखा गया है। जो खोल मिले हैं 2 हथियारों के हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि हत्या में 2 हथियारों का इस्तेमाल किया गया है। अभी सिर्फ लड़के के परिवार के लोग आए हैं। लड़की के परिवार के लोगों से पूछताछ के लिए टीम सुल्तानपुर गांव में भेजी गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मीना अपने पति तेजबीर के मामा के साले की लड़की है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। 2 महीने पहले दोनों घर से भाग गए थे। इससे मीना के घरवाले काफी नाराज थे। पुलिस को शक है मीना के परिजनों ने ही रिश्तेदारी में बदनामी के डर से ही हत्या करवा दी।

Latest News

चंडीगढ़ और हिमाचल में मेडिकल अधिकारियों की छुटि्टयां रद्द चंडीगढ़ और हिमाचल में मेडिकल अधिकारियों की छुटि्टयां रद्द
भारत की पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक के बाद चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में सभी मेडिकल अधिकारियों की छुट्टियां...
पाकिस्तान की 15 शहरों पर हमले की नापाक कोशिश नाकाम
अमेरिकी हथियारों के बाद चीन के एयर डिफेंस सिस्टम को भी भारत ने किया तबाह,
जो देश का विरोधी, वह हमारा भी विरोधी पाकिस्तानी कॉमेडियन पर भड़के पंजाबी एक्टर Binnu Dhillon
भारत की एक और बेटी ने रचा इतिहास। जानिए कौन है लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे पंजाब में किया जा रहा है मॉक ड्रिल का आयोजन
ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान