Apple का न्यू प्रोडक्ट Vision Pro आ रहा है, जानिए नार्मल VR Headset से कैसे है अलग
By PNT Media
On
Apple vision pro features
Apple vision pro features
एप्पल ने ऑफिशियल तौर पर अपने Apple Vision Pro की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। कंपनी इसे 2 फरवरी को US मार्केट में पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। विजन प्रो के प्रोडक्ट पेज पर भी इसकी जानकारी दी गई है। लीक्स रिपोर्ट की मानें तो इसकी कीमत $3,500 यानी 2 लाख 90 हजार के आसान पास होने की उम्मीद है, जिसमें आपको हेडसेट का 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। मेटा के क्वेस्ट हेडसेट की तरह इसमें भी आपको कई शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। विजन प्रो लंबे समय से डेवलपमेंट फेज में है। ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी इसे 2024 में वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में भी Showcase कर सकती है लेकिन क्या आप जानते हैं यह कोई नार्मल VR हेडसेट नहीं है।
Vision Pro नार्मल VR Headset से कैसे है अलग?
- Apple Vision प्रो के साथ आप अपने पुरे रूम को 1 स्मार्टफोन में बदल सकते है।
- खास बात यह है कि इसे आप आंख, हाथ और आवाज हर तरह से कंट्रोल कर सकते है।
- इसमें आपको पूरी तरह से 3-डाइमेंशन यूजर इंटरफेस मिलता है। नार्मल VR Headset के मुकाबले ये ज्यादा बेहतर है।
- विजन प्रो के साथ आप लोगों से इस तरह बात कर सकते हैं जैसे वह आपके सामने ही मौजूद हो।
- आप इसे लगा कर घर के किसी भी हिस्से में जितना बड़ा चाहें उतना बड़ा एक थिएटर बना सकते है।
- इसके अलावा आप इसे अपने लैपटॉप से कनेक्ट करके हवा में ही पुरे लैपटॉप को यूज कर सकते है।
- यूजर्स को अपने आसपास के लोगों के साथ जुड़े रहने में मदद करने के लिए एप्पल विजन प्रो में आईसाइट भी दिया गया है।
Apple vision pro features
Related Posts
Latest News
05 Sep 2026 17:26:08
Whether you order at a drive-thru or dine at a sit-down restaurant, the pairing of a juicy burger with a...
