किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक खेल 12 से 14 फरवरी तक होंगे

किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक खेल 12 से 14 फरवरी तक होंगे

लुधियाना, 5 फरवरी – पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री अनमोल गगन मान ने चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में लोकप्रिय किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक-2024 का पोस्टर जारी किया। उपायुक्त साक्षी साहनी ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध ग्रामीण ओलंपिक खेल 12 से 14 फरवरी तक जिले के गांव किला रायपुर में आयोजित किए जाएंगे। […]

लुधियाना, 5 फरवरी – पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री अनमोल गगन मान ने चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में लोकप्रिय किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक-2024 का पोस्टर जारी किया।

उपायुक्त साक्षी साहनी ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध ग्रामीण ओलंपिक खेल 12 से 14 फरवरी तक जिले के गांव किला रायपुर में आयोजित किए जाएंगे। इस बार ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन पंजाब सरकार द्वारा किया जाएगा।
पोस्टर जारी करते हुए कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में खेलों के प्राचीन गौरव को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है और इन खेलों की आयोजन समिति को पूरा समर्थन दिया जाएगा ताकि आने वाले वर्षों में अधिक चैम्पियन खिलाड़ी तैयार किये जाने चाहिए।

कैबिनेट मंत्री मान ने कहा कि तीन दिवसीय मेगा खेल प्रतियोगिताओं के दौरान हॉकी, कबड्डी, कुश्ती, साइकिलिंग, दौड़, रस्साकसी आदि के मैच आयोजित किए जाएंगे और प्रसिद्ध गायकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
कैबिनेट मंत्री ने इन खेलों की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग से पूर्ण समर्थन का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) अनमोल सिंह धालीवाल व अन्य उपस्थित थे।

Tags:

Latest News

कार्तिकेय शर्मा के खुलासे पर हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति का किनारा कार्तिकेय शर्मा के खुलासे पर हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति का किनारा
हरियाणा के निर्दलीय राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा द्वारा किरण चौधरी के कांग्रेस में रहते हुए उसके पक्ष में वोट डालने...
पंजाब-हिमाचल पुलिस ने 3 महीने में पकड़े 346 तस्कर ,220 पर FIR
पीएम मोदी ने क्यों ठुकराया था ट्रंप का न्योता? किया खुलासा
केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में कर डाली सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
पासपोर्ट के लिए आवेदन करने हेतु महिला को पति के हस्ताक्षर लेने की आवश्यकता नहीं: उच्च न्यायालय
लुधियाना में उपचुनाव की वोटिंग हुई खत्म , 50 % से भी कम हुआ मतदान
रोज योग करेंगे तो मिलेंगे ये फायदे, तन और मन दोनों बनेंगे हेल्दी