उत्तराखंड के सीएम धामी पहुंचे अमृतसर

गोल्डन टेंपल में टेका माथा; रामतीर्थ रोड पर जनसभा करेंगे

उत्तराखंड के सीएम धामी पहुंचे अमृतसर

पंजाब के राजनीतिक दौरे पर गए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी आज यानी बुधवार को अमृतसर पहुंच हैं। अमृतसर पहुंचने के बाद पुष्कर धामी सीधे गोल्डन टेंपल पहुंचे। भगवा रंग की पगड़ी पहने धामी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका। जानकारी के मुताबिक अब वह भाजपा कार्यालय जाएंगे। जहां वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने वाले हैं।

WhatsApp Image 2024-05-29 at 12.12.16 PM

गोल्डन टेंपल पहुंचे पुष्कर धामी ने गुरुघर की परिक्रमा की, यहां के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कुछ देर गोल्डन टेंपल में बैठ कीर्तन भी सुना। इसके बाद वे सीधा खन्ना स्मारक के लिए रवाना हो गए हैं। खन्ना स्मारक में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बैठक चल रही है।

वहीं, आज पुष्कर धामी रामतीर्थ रोड पर एक जनसभा भी करने वाले हैं। जहां भाजपा प्रत्याशी तरणजीत सिंह संधू भी होंगे। पुष्कर धामी इस दौरान भाजपा की नीतियों पर चर्चा करेंगे और वोटरों को भाजपा के पक्ष में वोटिंग के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

Related Posts

Latest News