मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम शुरू ,परिवार के सामने होगा मुख्तार का पोस्टमार्टम..

मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम शुरू ,परिवार के सामने होगा मुख्तार का पोस्टमार्टम..

Mukhtar Ansari Death 

Mukhtar Ansari Death 

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से गुरुवार रात को मौत हो गई। उसे उल्टी की शिकायत और बेहोशी की हालत में रात 8:25 बजे जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। 9 डॉक्टरों ने इलाज किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

आज 3 डॉक्टरों के पैनल सहित 5 लोगों की टीम मुख्तार के शव का पोस्टमार्टम कर रही है। उसका शव परिजन को सौंपा जाएगा। इसके बाद सड़क के रास्ते मुख्तार को पुश्तैनी घर गाजीपुर लाया जाएगा। यहां काली बाग कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। यहां तैयारियां शुरू हो गई हैं।

उधर, पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मऊ और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। बांदा में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। DGP मुख्यालय ने भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

READ ALSO : घर बैठे ऐसे बनवाएं वोटर आईडी, तरीका है काफी सिंपल

इससे पहले मंगलवार को मुख्तार की तबीयत बिगड़ी थी। 14 घंटे अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। कुछ दिन पहले ही मुख्तार के भाई अफजाल ने दावा किया था कि उसे जेल में धीमा जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है। मुख्तार अंसारी 2005 से सजा काट रहा था। अलग-अलग मामलों में उसे 2 बार उम्रकैद हुई थी।

Mukhtar Ansari Death 

Latest News

पंजाब में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर उम्रकैद होगी:CM मान ने विधानसभा में पेश किया  बिल पंजाब में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर उम्रकैद होगी:CM मान ने विधानसभा में पेश किया बिल
पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी को लेकर विधानसभा में बिल पेश कर दिया...
करोड़ों मोबाइल यूज़र्स के लिए आई बुरी खबर, रिचार्ज प्लान्स को महंगा करने की तैयारी में हैं टेलीकॉम कंपनियां
सरकारी सैलरी से खुश नहीं हैं कंगना रनौत.. ! '50 हजार से क्या होगा?
इंटरनेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पिता ने की हत्या
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान दौरे पर बोले CM मान "पीएम कहां जाते हैं, क्या हमें पूछने का हक नहीं '
वल्र्ड कप विजेता पूजा बोहरा पहुंची भिवानी फूल मालाओं के साथ हुआ स्वागत
पंजाब विधानसभा सत्र की कार्यवाही कल सुबह 10 बजे तक की गई स्थगित