पंजाब के CM भगवंत मान ने भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई, बोले-गोल्ड जीत कर लाएगी शेरों की टीम

पंजाब के CM भगवंत मान ने भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई, बोले-गोल्ड जीत कर लाएगी शेरों की टीम

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को भले ही फांस जाने से मना कर दिया गया हो, लेकिन इसके बाद भी वह भारतीय हॉकी टीम को अपना स्पोर्ट दे रहे हैं। बीते दिन पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। सीएम भगवंत मान ने भारतीय हॉकी टीम की इस जीत की बहुत सराहना की। उन्होंने कहा कि 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बाद भी भारतीय टीम ने पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड को हरा दिया।

मुख्यमंत्री सीएम मान ने भारतीय हॉकी टीम को पहले जीत के लिए बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने पूरी टीम को आने वाले मैचों के लिए भी शुभकामनाएं दीं। सीएम मान ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने मैच के दौरान शानदार खेल दिखाया, खासकर शूटआउट के समय सभी की सांसे अटकी हुई थी। लेकिन भारतीय हॉकी टीम ने इंग्लैंड पर जीत दर्ज कर पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गई। सीएम भगवंत मान ने कहा कि यह हर देशवासी के लिए गर्व और खुशी का पल था, क्योंकि खिलाड़ियों ने टीम को इस ऐतिहासिक जीत तक पहुंचाया।

download (6)

इसके साथ ही सीएम मान ने उम्मीद जताई कि भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीतकर लाए और सफलता की एक नई कहानी लिखे। भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि पूरा देश इस ऐतिहासिक पल का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल का गौरव फिर से बहाल होने वाला है।

 

Latest News

चंडीगढ़ और हिमाचल में मेडिकल अधिकारियों की छुटि्टयां रद्द चंडीगढ़ और हिमाचल में मेडिकल अधिकारियों की छुटि्टयां रद्द
भारत की पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक के बाद चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में सभी मेडिकल अधिकारियों की छुट्टियां...
पाकिस्तान की 15 शहरों पर हमले की नापाक कोशिश नाकाम
अमेरिकी हथियारों के बाद चीन के एयर डिफेंस सिस्टम को भी भारत ने किया तबाह,
जो देश का विरोधी, वह हमारा भी विरोधी पाकिस्तानी कॉमेडियन पर भड़के पंजाबी एक्टर Binnu Dhillon
भारत की एक और बेटी ने रचा इतिहास। जानिए कौन है लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे पंजाब में किया जा रहा है मॉक ड्रिल का आयोजन
ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान