लिवर डैमेज होने से पहले पेशाब में दिखते हैं 4 संकेत, 90% लोग करते हैं इग्नोर

 लिवर डैमेज होने से पहले पेशाब में दिखते हैं 4 संकेत, 90% लोग  करते हैं इग्नोर

 हमारे शरीर की सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। इसके साथ ही, यह पाचन के लिए आवश्यक बाइल प्रोटीन के उत्पादन, रेड ब्लड सेल्स के निर्माण और शरीर में ऊर्जा को स्टोर करने में भी मदद करता है। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर का स्वस्थ रहना जरूरी है।

 6

पेशाब के रंग में बदलाव
पेशाब के रंग में बदलाव लिवर डैमेज की ओर इशारा कर सकता है। लिवर में खराबी होने पर पेशाब का रंग गहरा पीला या भूरा हो सकता है। दरअसल, जब लिवर ठीक से काम नहीं करता है, तो बिलीरुबिन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे पेशाब का रंग गहरा हो जाता है। अगर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के बावजूद आपको पेशाब के रंग में ज्यादा पीलापन नजर आ रहा है, तो आपको डॉक्टर से मिलकर टेस्ट करवाना चाहिए।

पेशाब में झाग आना
पेशाब में झाग आना भी लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब लिवर ठीक तरह से काम नहीं करता है, तो पेशाब में प्रोटीन लीक होने लगता है। इसके कारण पेशाब में झाग आ सकता है। अगर आपको भी ऐसे लक्षण नजर आए, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

पेशाब से बदबू आना
अगर आपके पेशाब से अचानक से अजीब बदबू आने लगी है, तो यह लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। हालांकि, पेशाब से बदबू आने के पीछे कई अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं, जिसमें यूटीआई, डायबिटीज और अन्य बीमारियां शामिल हैं। ऐसे में, सही कारण का पता लगाने के लिए आपको डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए।

पेशाब में खून आना
लिवर डैमेज होने पर पेशाब में खून आने की समस्या हो सकती है। ऐसा आमतौर पर तब होता है, जब स्थिति बहुत ज्यादा गंभीर हो जाती है। खासकर, लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर जैसे मामलों में यह लक्षण देखा जा सकता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Latest News

SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक
सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) पर वार्ता के लिए फिर से पंजाब और हरियाणा तैयार हो गए हैं। केंद्र सरकार...
अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल तनखैया घोषित:तख्त पटना साहिब के पंच प्यारों का आदेश
‘हथकड़ी लगाकर मवेशियों की तरह घुमाया गया’: दुल्हन ने अमेरिका में हिरासत की भयावहता को किया याद
नीरव मोदी का भाई अमेरिका में अरेस्ट:निहाल पर PNB घोटाले में शामिल होने का आरोप
शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, ऐसा करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीय
पंजाब में रिटायर्ड DSP ने की फायरिंग , बेटे की हुई मौत ,पत्नी-पुत्रवधू जख़्मी
केरल के पलक्कड़ में निपाह वायरस का नया मामला आया सामने