पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए 2 कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली महिला निशानेबाज मनु भाकर को मिल सकता है बड़ा सम्मान

पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए 2 कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली महिला निशानेबाज मनु भाकर को मिल सकता है बड़ा सम्मान

 पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए 2 कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली महिला निशानेबाज मनु भाकर को एक बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है। ये सम्मान उन्हें भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की ओर से देने की तैयारी है। मनु भाकर ने भारत के लिए शूटिंग की स्पर्धा में 2 कांस्य पदक जीता था। वह, तीसरा मेडल जीतने से मामूली अंतर से चूक गईं थीं।

भारत के लिए इस ओलंपिक में 2 कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर को भारतीय ओलंपिक संघ बड़ी जिम्मेदारी सौंपने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय ओलंपिक संघ ने मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक-2024 के समापन समारोह में भारत की महिला ध्वजवाहक के रूप में चुन लिया है। जबकि, पुरुष ध्वजवाहक के नाम पर अभी फैसला नहीं लिया गया है।

पेरिस ओलंपिक-2024 का समापन समारोह 11 अगस्त को होगा। इसमें मनु भाकर ध्वजवाहक बनकर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आ सकती हैं। जबकि, इससे पहले उद्घाटन समारोह में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और शरत कमाल ने ध्वजवाहक बनकर भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग की स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता था और भारत का अंक तालिका में खाता खोला था। इसके बाद मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ इसी स्पर्धा की मिश्रित टीम इवेंट में भी कांस्य पदक जीता था। हालांकि, महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल इवेंट में वह चौथे स्थान पर रहीं थीं और एक और कीर्तिमान स्थापित करने से चूक गईं थीं।

GTuEpKmbwAEvtK5

मनु भाकर आजाद भारत की पहली एथलीट हैं, जिन्होंने ओलंपिक के एक ही संस्करण में भारत के लिए 2 पदक जीते हैं। इससे पहले 1900 के ओलंपिक में नॉर्मन प्रिचर्ड ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ओलंपिक के एक ही संस्करण में 2 पदक जीता था। नॉर्मन प्रिचर्ड ने एथलेटिक्स की 200 मीटर और बाधा दौड़ में रजत पदक जीता था।

Latest News

30 महीनों से जारी संघर्ष को मिली नई ताकत: चंडीगढ़ में धार्मिक हस्तिया ,और किसान एकजुट 30 महीनों से जारी संघर्ष को मिली नई ताकत: चंडीगढ़ में धार्मिक हस्तिया ,और किसान एकजुट
चंडीगढ़ के किसान भवन में आज एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें धार्मिक हस्तियों, किसान यूनियनों, मजदूर संगठनों, व्यापारिक व पंथक...
‘अनुच्छेद 142 एक परमाणु मिसाइल बन गया है’: जगदीप धनखड़
मोहाली में AAP विधायक के ठिकानों पर ED का छापा
इसी हफ्ते चलेगी हरियाणा के हिसार से जयपुर-चंडीगढ़ की फ्लाइट
धोनी ने 11 गेंद पर 26 रन बनाकर दिलाई जीत
डोनाल्ड ट्रम्प ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को दिए जाने वाले 2.2 बिलियन डॉलर के अनुदान पर क्यों लगाई रोक ?
दिल्ली में भीषण गर्मी, हिमाचल और बंगाल में बारिश का अलर्ट