हरियाणा में छबील पी रहे लोगों पर चढ़ा कैंटर , ठंडा पानी पी रहे 1 युवक की मौत

हरियाणा में छबील पी रहे लोगों पर चढ़ा कैंटर , ठंडा पानी पी रहे 1 युवक की मौत

हरियाणा के अंबाला शहर में नेशनल हाईवे पर लगाई गई छबील पर एक कैंटर बेकाबू होकर चढ़ गया। इस हादसे में छबील में ठंडा पानी पी रहे एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए।

बेकाबू कैंटर ने वहां खड़े कई वाहनों को भी टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को इलाज के लिए अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल भेजा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली लुधियाना नेशनल हाईवे पर यह छबील लगाई गई थी। इसमें साइड में खड़े होकर लोग शरबत पी रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कैंटर ने शरबत पी रहे लोगों में टक्कर मार दी। यह कैंटर अचानक बेकाबू हो गया और छबील पर चढ़ गया। इससे वहां भगदड़ मच गई।

WhatsApp Image 2025-06-14 at 5.39.53 PM

Read Also ; पंजाब में कोरोना को लेकर सरकार की एडवाइजरी जारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिस शख्स की हादसे में मौत हुई है वो सहारनपुर यूपी का रहने वाला है। हादसा मंजी साहिब गुरुद्वारा के नजदीक हुआ है। कैंटर चालक को पुलिस ने काबू कर लिया है।

Related Posts