उत्तर भारत में घना कोहरा; 3 फरवरी से इन इलाकों में बारिश के आसार

उत्तर भारत में घना कोहरा; 3 फरवरी से इन इलाकों में बारिश के आसार

Fog and cold wave

Fog and cold wave

भारतीय मौसम विभाग ने मुताबिक, रविवार को पंजाब से लेकर बिहार और हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, ओडिशा, उत्तरी मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर के असम, नगालैंड और मणिपुर मैं घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बर्फीली ठंड भी महसूस की गई। 2 दिन धूप के बाद फिर कोहरा छाने से उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बर्फीली ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार को हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छाया रहा। खराब मौसम और घने कोहरे के चलते ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा और उड़ानों में भी देरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अभी कम से कम 2-3 दिन घना कोहरा और भीषण ठंड की स्थिति बनी रहेगी।

Read also: लाला लाजपत राय जी ने शिक्षा को सर्वाधिक महत्व दिया – हरजोत सिंह बैंस

3 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर वर्षा की भी संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को पंजाब से लेकर बिहार और हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, ओडिशा, उत्तरी मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर के असम, नगालैंड और मणिपुर में घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बर्फीली ठंड भी महसूस की गई। शुक्रवार और शनिवार को धूप खिलने से कड़ाके की ठंड से राहत की उम्मीद बंधी थी, लेकिन अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। उत्तर भारत में 6-9 डिग्री सेल्सियस के बीच न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से 3-6 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा। चंडीगढ़ में सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। रोहतांग में हिमपात 31 को यलो अलर्ट हिमाचल में रोहतांग दर्रे समेत ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। शिमला समेत कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 30 जनवरी से 3 फरवरी तक मैदानों में बारिश और मध्य एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पूर्वानुमान को देखते हुए प्रदेश में लंबे समय से चल रहा सूखा टूटने के आसार बन गए हैं। किसान-बागवान लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे है। सूखे के चलते प्रदेश में 30 फीसदी तक फसल बरबाद हो गई है। लाहौल में माइनस तापमान के चलते नदी-नालों में पानी जम रहा है।

Fog and cold wave

Latest News

केरल में निपाह वायरस कहर ,दो लोगों की मौत केरल में निपाह वायरस कहर ,दो लोगों की मौत
केरल के पलक्कड़ जिले में निपाह वायरस से 58 साल का एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया था. उनका इलाज हो...
दुनिया के सबसे उम्रदराज एथलीट फौजा सिंह की मौत, 114 साल की उम्र में सड़क हादसे में गंवाई जान
" पाइपों में RDX भरा है " दरबार साहिब को फिर बम से उड़ाने की धमकी
मुस्कुराए, हाथ हिलाया... अंतरिक्ष में 18 दिन रहकर धरती पर लौटे शुभांशु शुक्ला की पहली तस्वीर देखिए
पंजाब में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर उम्रकैद होगी:CM मान ने विधानसभा में पेश किया बिल
करोड़ों मोबाइल यूज़र्स के लिए आई बुरी खबर, रिचार्ज प्लान्स को महंगा करने की तैयारी में हैं टेलीकॉम कंपनियां
सरकारी सैलरी से खुश नहीं हैं कंगना रनौत.. ! '50 हजार से क्या होगा?