हरियाणा में प्रचार के लिए प्रियंका गांधी को नहीं मिला टाइम:राहुल गांधी 2 दिन के लिए करेंगे प्रचार

अंबाला में कांग्रेस MLA मुलाना के लिए खड़गे मागेंगे वोट

हरियाणा में प्रचार के लिए प्रियंका गांधी को नहीं मिला टाइम:राहुल गांधी 2 दिन के लिए करेंगे प्रचार

कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए नहीं आएंगी। हरियाणा कांग्रेस के नेताओं को अभी उनका टाइम नहीं मिल पाया है। हालांकि राहुल गांधी का शेड्यूल पार्टी की ओर से जारी कर दिया गया है। राहुल गांधी हरियाणा में दो दिन रहेंगे।

22 मई को राहुल गांधी चरखी दादरी में जनसभा कर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मागेंगे। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी राव दान सिंह के लिए भी इसी दिन राहुल प्रचार करेंगे।

download (36)

इसके बाद वह 23 को भी हरियाणा में ही रहेंगे। इस दिन पार्टी की ओर से उनकी कई जनसभाएं प्लान की गई हैं, लेकिन अभी तक उनकी कोई लोकेशन तय नहीं हो पाई है।

21 मई को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यमुनानगर के जगाधरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। अंबाला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार वरुण मुलाना के पक्ष में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से जनसभाएं की जाएंगी।

हरियाणा कांग्रेस की ओर से चुनावी माहौल को बदलने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी रैलियां प्लान की गई हैं।

स्टार प्रचारकों की सूची में अभी हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए बीरेंद्र सिंह को जगह दी गई है। वहीं, सिरसा से लोकसभा प्रत्याशी कुमारी सैलजा भी चुनावी रैलियों में शामिल होंगी। इसके साथ ही रोहतक से प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा भी चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।

यही नहीं, प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, अजय माकन, आनंद शर्मा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान से सचिन पायलट भी हरियाणा आएंगे।

राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला, राजीव शुक्ला, कन्हैया कुमार, कैप्टन अजय सिंह यादव, अलका लांबा, अफताब अहमद, अशोक अरोड़ा, कुलदीप शर्मा, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज व रामकिशन गुर्जर, पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, तोशाम विधायक किरण चौधरी, रोहतक विधायक बीबी बत्रा, विधायक बीएल सैनी, जयवीर वाल्मीकि, शकुंलता खटक, नीरज शर्मा, अभिमन्यु पूनिया, जुबीर खान, निर्मल सिंह, रामनिवास घोड़ेला, चंद्रप्रकाश जांगड़ा को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया हैं।

Advertisement

Latest News