तूफान के बीच पार्टी करने गए लोगों की लग्जरी नाव पलटी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UK के बिल गेट्स’ समेत 6 विदेशी लापता

तूफान के बीच पार्टी करने गए लोगों की लग्जरी नाव पलटी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

इटली से टे भूमध्य सागरीय द्वीप सिसिली के तट पर भयंकर तूफान के बीच एक लग्जरी नौका फंस गई। नौका तेज हवाओं के कारण बीच समुद्र में ही पलट गई। जिसके बाद इटली के तटरक्षक बल और अग्निशमन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। 15 लोगों को बचा लिया गया है। जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं, 6 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, 1 व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मौसम अभी भी खराब है। जिसके कारण बचाव दल को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गोताखोर डूबे पतवार तक जाने का प्रयास कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि खराब मौसम के बीच सिसिली के तट से ये नौका 22 लोगों को लेकर चली थी। लापता लोगों में 4 यूके, दो अमेरिकी शामिल हैं। यूके के जो चार लोग लापता हैं, उनमें एक टेक टाइकून माइक लिंच भी शामिल हैं। जिनको ‘यूके का बिल गेट्स कहा जाता है।’ ये उद्यमी सप्ताह में 166000 पाउंड (1,80,35,172 रुपये) कमाते हैं। उनकी पत्नी एंजेला बैकारेस को बचा लिया गया है।

इतालवी अग्निशमन बचाव सेवा के प्रवक्ता लुका कैरी ने पुष्टि की है कि एक व्यक्ति का शव मिला है। सुबह लगभग 5 बजे भयंकर तूफान आया। जिसमें पोर्टिसेलो के पास नौका फंस गई। नौका के ऊपर यूके का झंडा लगा हुआ था। बायेसियन नौका 56 मीटर लंबी बताई जा रही है। नाव में सवार 12 लोग यात्री थे। ये लोग छुट्टी बिताने के लिए निकले थे। 10 लोग नाव पर स्टाफ के तौर पर कार्यरत थे। नौका समुद्र के 49 मीटर नीचे डूबी है। पतवार तक जाने का प्रयास गोताखोर कर रहे हैं।

GVVQ9-8XIAEJOS2

टर्मिनी इमेरेस में हादसे के बाद मामले की जांच शुरू हो गई है। जिन लोगों को बचाया गया है, उनमें से 8 को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। उनमें 1 बच्चा भी शामिल है। नौका 2008 मॉडल की है, जो इतालवी जहाज कंपनी पेरीनी की है। यह लग्जरी नाव थी, जो समुद्र में अधिकतम 15 समुद्री मील प्रतिघंटा दौड़ने की क्षमता रखती थी। इस पर अधिकतम 22 ही लोग सवार हो सकते हैं। बता दें कि नाव 14 अगस्त को मिलाजो के सिसिली बंदरगाह से चली थी। इसे रविवार शाम को पालेर्मो में अंतिम बार ट्रैक किया गया था। दुनिया में पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं।

Latest News

30 महीनों से जारी संघर्ष को मिली नई ताकत: चंडीगढ़ में धार्मिक हस्तिया ,और किसान एकजुट 30 महीनों से जारी संघर्ष को मिली नई ताकत: चंडीगढ़ में धार्मिक हस्तिया ,और किसान एकजुट
चंडीगढ़ के किसान भवन में आज एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें धार्मिक हस्तियों, किसान यूनियनों, मजदूर संगठनों, व्यापारिक व पंथक...
‘अनुच्छेद 142 एक परमाणु मिसाइल बन गया है’: जगदीप धनखड़
मोहाली में AAP विधायक के ठिकानों पर ED का छापा
इसी हफ्ते चलेगी हरियाणा के हिसार से जयपुर-चंडीगढ़ की फ्लाइट
धोनी ने 11 गेंद पर 26 रन बनाकर दिलाई जीत
डोनाल्ड ट्रम्प ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को दिए जाने वाले 2.2 बिलियन डॉलर के अनुदान पर क्यों लगाई रोक ?
दिल्ली में भीषण गर्मी, हिमाचल और बंगाल में बारिश का अलर्ट