पंजाब पुलिस और लॉरेंस के गुर्गों में मुठभेड़ , 2 को लगी गोली

पंजाब पुलिस और लॉरेंस के गुर्गों में मुठभेड़ , 2 को लगी गोली

पंजाब की जालंधर सिटी पुलिस और लॉरेंस गैंग के गुर्गों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें 2 बदमाशों को गोली लगी है। सिटी पुलिस की स्पेशल सेल ने यह कार्रवाई की है। आरोपियों पर करीब 16 मामले दर्ज हैं। आरोपियों को हथियार बरामदगी के लिए ले जाया गया था। जहां बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली मारी।घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। यह मुठभेड़ पुलिस ने जालंधर कैंट के नंगर करारखां गांव में की।

आरोपियों से 3 अवैध हथियार और कई कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपियों पर पहले से ही रंगदारी, हत्या, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और अन्य गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस घटना में घायल आरोपियों को अस्पताल भेज रही है। फिलहाल घटना में किसी पुलिस कर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने जालंधर कैंट के गांव नंगल करारखां में हथियार छिपा रखे हैं। यहां बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। दोनों अपराधी लॉरेंस गैंग के लिए लंबे समय से काम कर रहे हैं।

whatsapp-image-2024-11-27-at-105657-1_1732685698

जालंधर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा सीपी स्वप्न शर्मा ने बताया- गिरफ्तार आरोपियों में एक आदमपुर और एक जालंधर कैंट का रहने वाला है। दोनों आरोपी 6 जिलों में वांटेड थे। आरोपी करीब 2 से 2.5 साल से लॉरेंस गैंग के लिए काम कर रहे थे। जेल से बाहर आने के बाद आरोपियों ने होशियारपुर और लुधियाना के दो व्यापारियों से फिरौती मांगी थी। दोनों मुख्य रूप से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और बिन्नी गुर्जर के सीधे संपर्क में थे। आरोपियों को उक्त दोनों व्यापारियों को निशाना बनाना था। लेकिन इससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Latest News

पाकिस्तान पहलगाम हमले की ‘तटस्थ जांच’ के लिए तैयार : PM Shehbaz Sharif पाकिस्तान पहलगाम हमले की ‘तटस्थ जांच’ के लिए तैयार : PM Shehbaz Sharif
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की 'तटस्थ जांच' के...
पहलगाम हमला: सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में 5 आतंकवादियों के घर कर दिए ध्वस्त
" मेरे लिए मेरा देश सबसे पहले " अरशद नदीम के भारत आह्वान पर नीरज चोपड़ा ने ट्रोल्स को दिया जवाब
पाकिस्तानियों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी कार्रवाई
" हम यहीं बैठेंगे, अब वापस नहीं जाएंगे " पाकिस्तान लौट रहीं महिलाएं अटारी बॉर्डर पर रोकीं:
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की भारत के साथ ‘पूरी ताकत से युद्ध’ की चेतावनी
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि स्थगित करने पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया: 'जल युद्ध'