जगदीश सिंह झिंडा बने एचएसजीएमसी के नए अध्यक्ष

 जगदीश सिंह झिंडा बने एचएसजीएमसी के नए अध्यक्ष

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (HSGMC) को आज नया प्रधान मिल गया। जगदीश सिंह झींडा को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। गुरमीत सिंह मित्ता को सीनियर वाइस प्रधान, गुरबीर सिंह को वाइस प्रधान, अंग्रेज सिंह को महासचिव और बलविंदर सिंह को सहसचिव बनाया गया है।

करनैल सिंह, पलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह मुल्तानी, रुपिंदर सिंह, जगतार सिंह मान और टीपी सिंह को मेंबर चुना गया।

झींडा को प्रधान बनाने पर विपक्ष के 20 मेंबर्स ने विरोध किया और वोटिंग की मांग की। मेंबर दीदार सिंह नलवी ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या हुई है।

इसको लेकर कुरुक्षेत्र में HSGMC के मुख्य कार्यालय गुरुद्वारा छठी पातशाही में बैठक हुई। दोपहर करीब 12 बजे मेंबर्स की दीवान हॉल में मीटिंग शुरू हुई। 2 घंटे की मीटिंग के बाद जगदीश सिंह झींडा के नाम पर सहमति बनी। इसमें प्रोटेम चेयरमैन जोगा सिंह को चेयरमैन चुना गया।

HSGMC के प्रधान पद पर झींडा ने पहले ही दावा ठोक दिया था। उन्होंने कहा था हमारे पास 32 मेंबर्स है। झींडा ने कहा था कि प्रधान बने तो गुरुद्वारा की गाड़ी, ड्राइवर और डीजल-पेट्रोल इस्तेमाल नहीं करेंगे।

19 जनवरी को चुनाव हुए थे, जिसमें 40 मेंबर्स चुने गए थे। उसके बाद हाल ही में पंचकूला में 9 नॉमिनेटेड मेंबर्स का चयन किया गया। अब बारी रेगुलर प्रधान और एग्जीक्यूटिव मेंबर्स के चुनने की थी। इसके लिए 21 मई को बैठक रखी गई थी, मगर प्रोटेम चेयरमैन जोगा सिंह ने आखिरी वक्त पर बैठक टाल दी थी। इसके बाद आज की तारीख तय की थी।

WhatsApp Image 2025-05-23 at 3.48.20 PM

Read Also : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस की रेड जारी

HSGMC के प्रधान पद को लेकर 2 गुटों के बीच मुकाबला था। इसमें एक तरफ जगदीश सिंह झींडा और बलजीत सिंह दादूवाल का समर्थित पैनल, जबकि दूसरी ओर आजाद मेंबर्स का गुट था, जिसे प्रकाश सिंह साहूवाला का समर्थन प्राप्त था। झींडा और दादूवाल गुट ने अपने पास बहुमत होने का दावा किया था।

Latest News

हरियाणा में छबील पी रहे लोगों पर चढ़ा कैंटर , ठंडा पानी पी रहे 1 युवक की मौत हरियाणा में छबील पी रहे लोगों पर चढ़ा कैंटर , ठंडा पानी पी रहे 1 युवक की मौत
हरियाणा के अंबाला शहर में नेशनल हाईवे पर लगाई गई छबील पर एक कैंटर बेकाबू होकर चढ़ गया। इस हादसे...
पंजाब में कोरोना को लेकर सरकार की एडवाइजरी जारी
चैटजीपीटी प्रॉम्प्ट्स: वित्तीय सलाहकारों के लिए एक गेम-चेंजर
इजराइल ने ईरान के 4 एटमी ठिकाने तबाह किए: 2 सैन्य अड्डे भी ...
अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले मेडिकल छात्रों के परिजनों एक करोड़ की सहायता राशि देगा टाटा
गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मौत
अहमदाबाद विमान दुर्घटना:एयर इंडिया दुर्घटना में 120 लोगों के मारे जाने की आशंका