पंजाब में कांग्रेसी मेयर के घर ED की रेड
By PNT Media
On
पंजाब के बटाला में कांग्रेसी मेयर के घर ED ने अलसुबह रेड की है। ये रेड उनके साथ-साथ उनके करीबियों के घर पर भी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब में कुल तीन जगहों पर अल-सुबह ED विभाग की टीमें पहुंची। फिलहाल तीनों जगहों को पुरी तरह से सील करके रखा गया है। घर के किसी भी सदस्य को अंदर या बाहर से अंदर जाने की इजाजत नहीं है।

सूचना के अनुसार, अलसुबह गुरदासपुर के अंतर्गत आते बटाला के मेयर सुखदीप सिंह सुख तेजा के घर ED की गाड़ियां पहुंची। इसके अलावा उनके दो करीबियों रजिंदर कुमार उर्फ पप्पू जैंतीपुरिया और उनके मैनेजर गोपी उप्पल के घर भी टीमें पहुंची हैं। ये रेड किस संबंध में की गई है, इसे लेकर कोई भी जानकारी अभी तक ED की तरफ से सांझा नहीं की गई हैं।
Related Posts
Latest News
07 Aug 2026 20:23:58
COLOMBO — India's spin attack staged a crucial fightback in the final session to restrict Sri Lanka Cricket XI (SLC...
