मुख्यमंत्री ने अग्निवीर जवान अजय सिंह की शहादत पर प्रकट किया शोक

मुख्यमंत्री ने अग्निवीर जवान अजय सिंह की शहादत पर प्रकट किया शोक

चंडीगढ़, 19 जनवरी पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने 23 वर्षीय सैनिक जवान अजय सिंह की ड्यूटी दौरान शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।  यहां जारी बयान में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि अग्निवीर अजय सिंह, जो खन्ना के नजदीक गाँव रामगढ़ सरदारां का रहने वाला था, एक बारूदी सुरंग […]

चंडीगढ़, 19 जनवरी

पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने 23 वर्षीय सैनिक जवान अजय सिंह की ड्यूटी दौरान शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

यहां जारी बयान में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि अग्निवीर अजय सिंह, जो खन्ना के नजदीक गाँव रामगढ़ सरदारां का रहने वाला था, एक बारूदी सुरंग धमाके में शहीद हो गया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस बहादुर सैनिक ने जम्मू- कश्मीर में ड्यूटी निभाते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए है। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए और विशेषकर परिवार के लिए न पूरी होने वाली कमी है। 

मुख्यमंत्री ने बहादुर शहीद के परिवार के साथ सांत्वना व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब सरकार इस मुश्किल समय में परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि इस शहीद ने अपनी ड्यूटी पूरी बहादुरी और लगन के साथ निभाई और शहीद का बलिदान युवाओं को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। भगवंत सिंह मान ने यह भी बताया कि राज्य सरकार की नीति अनुसार पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता दी जाएगी।

Tags:

Latest News

'पाकिस्तान ने दुनिया से भारत को रोकने की लगाई गुहार ! गोवा में राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर सेना की सराहना 'पाकिस्तान ने दुनिया से भारत को रोकने की लगाई गुहार ! गोवा में राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर सेना की सराहना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत का हमला इतना जोरदार था कि...
चंडीगढ़ में कोरोना से हुई पहली मौत , अलर्ट जारी
भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्यवाही , SSP फाजिल्का सस्पेंड
अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर को बोलने की आज़ादी है, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकते..-SC
ट्रम्प ने स्टूडेंट वीजा के इंटरव्यू पर लगाई रोक , जानिए क्यों ..
‘पाकिस्तान पर कार्रवाई कैमरे के सामने हुई’, गांधीनगर से बोले पीएम मोदी
Housefull 5 का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी के साथ दिख रहा मर्डर मिस्ट्री का तड़का …