2 लाख व्यापारियों का ढाई हजार करोड़ माफ ,सरकार ने कैबिनेट में दी मंजूरी

महिलाओं को ₹2100 महीने के लिए बजट लाएंगे

हरियाणा सरकार ने व्यापारियों के लिए वन टाइम सेटलमेंट की स्कीम मंजूर कर दी है। गुरुवार को चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट मीटिंग में इसे मंजूरी दी गई। मीटिंग के बाद CM नायब सैनी ने कहा कि अगर किसी व्यापारी पर 10 लाख से कम की राशि बकाया है तो उनका ब्याज माफ कर दिया गया है। उनके मूल से भी 1 लाख रुपए घटाया गया है। अब उन्हें बकाया खड़ी रकम में से सिर्फ 40% ही अदा करना होगा।

इसी तरह 10 लाख से 10 करोड़ तक बकाया राशि पर भी ब्याज से छूट मिली है। अब उन्हें बकाया खड़ी रकम का 60% ही भरना होगा। इससे 2 लाख से अधिक व्यापारियों को लाभ मिलेगा। सरकार के फैसले से व्यापारियों को लगभग ढाई हजार करोड़ की राहत मिलेगी।

इस दौरान CM ने कहा कि कैबिनेट में लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर भी चर्चा की गई। विधानसभा के आने वाले बजट सेशन में इस योजना के लिए बजट रखा जाएगा। चूंकि, इस योजना को लेकर सूबे पर बड़ा दबाव आने वाला है, इसे देखते हुए सरकार हर स्तर पर तैयारी कर रही है। CM ने इस दौरान कैबिनेट में लिए गए अन्य फैसलों की जानकारी भी दी।

Gh5ReaHboAAtjLC

CM ने बताया कि हिमोफीलिया और थैलीसीमिया से पीड़ित रोगियों को दी जाने वाली पेंशन के लिए 18 वर्ष की आयु को समाप्त कर दिया गया है। पहले 18 वर्ष की आयु से अधिक को ही लाभ मिलता था। साथ ही यह भी निर्णय किया है कि इन दोनों बीमारियों को वित्तीय सहायता पेंशन के अतिरिक्त दी जाएगी।

पानीपत स्थित चुलकाना धाम के लिए भी कैबिनेट में एक फैसला लिया गया है। फैसला लिया गया है कि बाबा खाटू श्याम जी के इस धाम के लिए पूजा स्थल बोर्ड बनाया जाएगा। इसके विधेयक-2025 को भी मंजूरी दी गई है। यहां लाखों की संख्या में पड़ोसी राज्यों से श्रद्धालु आते हैं। यहां एकादशी को मेले का भी आयोजन होता है। इस पवित्र स्थल की बड़ी मान्यता है।

Read Also : पंजाब में नशे के पीछे किसका है हाथ ? जानिए राजपाल कटारिया ने किस का देश का लिए नाम

CM नायब सैनी ने बताया है कि पूर्व कर्मचारियों, जिनके विभाग मर्ज हुए थे, उनकी पेंशन का प्रावधान किया गया है। ऐसे सभी पूर्व कर्मचारियों को 6 से 20 हजार रुपए दिए जाएंगे। ऐसे कुछ कर्मचारियों को बुढ़ापा पेंशन भी लगी थी। उन पर 1 साल का 1 करोड़ 46 लाख रुपया माफ किया गया, क्योंकि एक कर्मचारी एक ही जगह से पेंशन ले सकता था।

Latest News

" गवाही की जरूरत हो तो मैं तैयार; मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा " -  पूर्व CM चन्नी " गवाही की जरूरत हो तो मैं तैयार; मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा " - पूर्व CM चन्नी
पंजाब में कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी...
'समझौता होगा, लेकिन हमारी कुछ शर्तें...' भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पहली बार बोलीं निर्मला सीतारमण
कथावाचक विवाद के बीच धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश यादव का 'अंडर द टेबल' तंज
इस वज़ह से हुई शेफाली ज़रीवाला की मौत , पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ख़ुलासा
पीएम मोदी बोले- आपातकाल में संविधान की हत्या की गई; योग को लेकर कही ये बड़ी बात
पंजाब में क्रिकेट खिलाड़ी की मैदान पर मौत ,छक्का मारते ही ली अंतिम सांस
सशक्तिकरण से शोषण तक, उमराव जान अदा के कई जीवन