एशियन और राष्ट्रीय खेल के विजेताओं पंजाब सरकार का धन्यवाद किया

एशियन और राष्ट्रीय खेल के विजेताओं पंजाब सरकार का धन्यवाद किया

चंडीगढ़, 16 जनवरी:राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले पंजाब के खिलाडिय़ों ने एशियन और राष्ट्रीय खेलों के 168 विजेताओं को बनता मान-सम्मान देने और 33.83 करोड़ रुपए के नकद इनाम देने के लिए आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का धन्यवाद किया।साल 2022 की एशियन खेलों में लड़कियों के […]

चंडीगढ़, 16 जनवरी:
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले पंजाब के खिलाडिय़ों ने एशियन और राष्ट्रीय खेलों के 168 विजेताओं को बनता मान-सम्मान देने और 33.83 करोड़ रुपए के नकद इनाम देने के लिए आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का धन्यवाद किया।
साल 2022 की एशियन खेलों में लड़कियों के 50 मीटर राइफल थ्री पोजि़शन में स्वर्ण और रजत पदक विजेता सिफ्त कौर समरा ने कहा पहली बार पंजाब सरकार ने बड़े मुकाबलों की तैयारी करने के लिए आगामी 8 लाख रुपए की नकद राशि दी। उन्होंने खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री को आश्वासन दिलाया कि ओलम्पिक खेलों समेत बाकी खेल मुकाबलों में खिलाड़ी और अधिक पदक जीतेंगे।
शॉटपुट में स्वर्ण पदक विजेता तेजिन्दरपाल सिंह तूर ने खेल मुकाबले के तुरंत बाद खिलाडिय़ों को नकद इनाम देने का वायदा पूरा करने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह नकद इनाम उभरते हुए खिलाडिय़ों के लिए बड़ी रकम है और इससे बिना शक राज्य में और भी खिलाडिय़ों को उत्साह मिलेगा।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और एशियन खेल में स्वर्ण पदक विजेता हरमनप्रीत कौर ने कहा कि पहले माता-पिता और रिश्तेदार अक्सर खिलाडिय़ों ख़ासकर लड़कियों को खेल को पेशे के तौर पर अपनाने के लिए प्रोत्साहित नहीं करते थे परन्तु खिलाडिय़ों का मान-सम्मान और तैयारियों के लिए आगामी राशि देने से और अधिक नौजवान खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन मिलेगा।
रोइंग में रजत पदक विजेता चरनजीत सिंह ने नयी खेल नीति लागू करने और खिलाडिय़ों को बनता मान-सम्मान देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया।

Tags:

Latest News

SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक
सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) पर वार्ता के लिए फिर से पंजाब और हरियाणा तैयार हो गए हैं। केंद्र सरकार...
अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल तनखैया घोषित:तख्त पटना साहिब के पंच प्यारों का आदेश
‘हथकड़ी लगाकर मवेशियों की तरह घुमाया गया’: दुल्हन ने अमेरिका में हिरासत की भयावहता को किया याद
नीरव मोदी का भाई अमेरिका में अरेस्ट:निहाल पर PNB घोटाले में शामिल होने का आरोप
शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, ऐसा करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीय
पंजाब में रिटायर्ड DSP ने की फायरिंग , बेटे की हुई मौत ,पत्नी-पुत्रवधू जख़्मी
केरल के पलक्कड़ में निपाह वायरस का नया मामला आया सामने