हरियाणा के CM ने I.N.D.I.A गठबंधन को बताया घमंडिया बोले कांग्रेस-AAP मिले हुए

हरियाणा के CM ने I.N.D.I.A गठबंधन को बताया घमंडिया बोले कांग्रेस-AAP मिले हुए

Haryana CM Nayab Saini

Haryana CM Nayab Saini

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चंडीगढ़ में I.N.D.I.A गठबंधन के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने विपक्ष की रामलीला मैदान दिल्ली में हुई रैली पर सवाल उठाते हुए इंडिया गठबंधन को घमंडिया गठबंधन बताया। सीएम ने कहा कि घमंडिया गठबंधन के लोग भ्रष्टाचार को सही बता रहे हैं। यही वजह है कि लोग अब इसे गठबंधन नहीं ठगबंधन बता रहे हैं। भ्रष्टाचार को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) भ्रष्टाचार के सभी मामलों में मिले हुए हैं। सारे घोटाले के बाद कल फिर एक साथ दिखाई देंगे।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही सिर्फ भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रहे हैं, यही वजह है कि सारा विपक्ष उन पर हमला बोल रहा है। कहा कि भ्रष्टाचार के कारण ही कांग्रेस और AAP सांसद पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जा रहे हैं। देश की जनता को गुमराह करने वाला पूरा विपक्ष एक साथ आ गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घमंडिया गठबंधन का काम है जितना हो सके लूटो। इसके बाद जब भ्रष्टाचार में फंसने पर कार्रवाई हो तो कोर्ट पहुंच जाओ, सजा मिलने पर विक्टिम कार्ड खेलो। उन्होंने आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता जेल में हैं, कुछ बेल पर हैं। गुमराह करना इंडिया गठबंधन के नेताओं के काम है। जबकि जो भी भ्रष्टाचारी हैं, वह जेल में जमा रहे हैं।

READ ALSO : ” सबके अधिकारों की रक्षा हो ” केजरीवाल मामले में अमेरिका-जर्मनी के बाद UN का बड़ा बयान

भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व नंबर वन है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व 5000 करोड़ रुपए घोटाले में है। केजरीवाल पर मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हमला करते हुए कहा कि सत्येंद्र जैन को कोर्ट जमानत नहीं दे रहा। मनीष सिसोदिया को जमानत नहीं मिल रही है। क्या इंडिया गठबंधन कोर्ट के खिलाफ एक्शन लेगा ? पहले कहते थे कि अगर आरोप भी लगे तो कुर्सी छोड़ दूंगा।

केजरीवाल ने शीश महल घोटाला किया। पहले कांग्रेस विरोधी और अब कांग्रेस के साथ केजरीवाल आ गए हैं। केजरीवाल भ्रष्टाचार के बावजूद कुर्सी नहीं छोड़ रहे हैं। केजरीवाल कट्टर घोटाले बाज के साथ खड़े हुए हैं।

Haryana CM Nayab Saini

Latest News

मंत्री कुलदीप धालीवाल की पंजाब कैबिनेट से छुट्टी बोले " मुझे CM ने इस्तीफा देने के लिए कहा था मंत्री कुलदीप धालीवाल की पंजाब कैबिनेट से छुट्टी बोले " मुझे CM ने इस्तीफा देने के लिए कहा था
राज्यसभा छोड़कर लुधियाना से उपचुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा पंजाब सरकार के नए NRI, उद्योग और वाणिज्य मंत्री बन गए...
खेल जगत में छाई शोक की लहर, कार एक्सीडेंट में 28 वर्षीय खिलाड़ी की मौत, 22 जून को हुई थी शादी
बीजेपी सरकार ने मीडिल क्लास को नई गाड़ियां खरीदने के लिए किया मजबूर'- मनीष सिसोदिया
" यहां की धरती लोकतंत्र की भावना से भरी हुई " , PM मोदी का घाना की संसद में संबोधन
" आम आदमी पार्टी बिहार में अकेले लड़ेगी चुनाव " - अरविंद केजरीवाल
पाकिस्तानी ड्रोन हमले में घायल लखविंदर की मौत ,पहले पत्नी की भी गई जान
" गवाही की जरूरत हो तो मैं तैयार; मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा " - पूर्व CM चन्नी