श्रीलंकाई नौसेना ने छह भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने का आरोप

श्रीलंकाई नौसेना ने छह भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने का आरोप

Sri Lanka

Sri Lanka

श्रीलंकाई नौसेना ने छह भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी नौकाएं जब्त कर ली हैं। आरोप है कि ये मछुआरे उसके जलक्षेत्र में मछलियां पकड़ रहे थे। इस तरह की एक महीने के भीतर यह चौथी घटना है। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। 

नौसेना की विज्ञप्ति में बताया गया है कि भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी दो नौकाओं को सोमवार को जाफना के डेल्फ्ट द्वीप के उत्तर में जब्त कर लिया गया। इसमें आगे कहा गया है कि पकड़े गए छह मछुआरों को कंकासनथुरई बंदरगाह ले जाया गया। उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए मैलाडी मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया जाएगा। 

पिछले हफ्ते 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था। उनकी दो नौकाएं भी जब्त कर ली गई थीं। दोनों देशों के बीच लंबे समय मछुआरों का विवादास्पद मुद्दा है। श्रीलंकाई नौसेना ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की थी। अपने जल क्षेत्र में प्रवेश करने का आरोप लगाते हुए उनकी नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया था। 

READ ALSO:करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, कई प्रतीक्षारत, मंदिर आने वाले सभी रास्ते बंद

पाक जलडमरूमध्य मछुआरों के लिए मछली पकड़ने का एक समृद्ध क्षेत्र है। यह भारत को श्रीलंका से अलग करने वाली संकरी पट्टी है। द्वीप राष्ट्र के अधिकारी कथित अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार करने का आरोप लगाते हैं और समय-समय पर भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी करते हैं। साल 2023 में श्रीलंका की नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में कथित रूप से मछली पकड़ने के लिए 35 नौकाओं के साथ 240 भारतीय को गिरफ्तार किया था। 

Sri Lanka

Latest News

केरल में निपाह वायरस कहर ,दो लोगों की मौत केरल में निपाह वायरस कहर ,दो लोगों की मौत
केरल के पलक्कड़ जिले में निपाह वायरस से 58 साल का एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया था. उनका इलाज हो...
दुनिया के सबसे उम्रदराज एथलीट फौजा सिंह की मौत, 114 साल की उम्र में सड़क हादसे में गंवाई जान
" पाइपों में RDX भरा है " दरबार साहिब को फिर बम से उड़ाने की धमकी
मुस्कुराए, हाथ हिलाया... अंतरिक्ष में 18 दिन रहकर धरती पर लौटे शुभांशु शुक्ला की पहली तस्वीर देखिए
पंजाब में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर उम्रकैद होगी:CM मान ने विधानसभा में पेश किया बिल
करोड़ों मोबाइल यूज़र्स के लिए आई बुरी खबर, रिचार्ज प्लान्स को महंगा करने की तैयारी में हैं टेलीकॉम कंपनियां
सरकारी सैलरी से खुश नहीं हैं कंगना रनौत.. ! '50 हजार से क्या होगा?