पंजाब के छह लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को मान सरकार का बड़ा तोहफा

कर्मचारियों व पेंशनरों को 14,000 करोड़ रुपए का बकाया जारी करने को दी मंजूरी

पंजाब के छह लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को मान सरकार का बड़ा तोहफा

राज्य सरकार ने कर्मचारियों व पेंशनरों को एक बड़ा तोहफा देते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाले पंजाब मंत्री मंडल ने  आज बकाए जारी करने को सहमति दी है। 

चंडीगढ़ 13 फरवरी (जगतार सिंह) राज्य सरकार ने कर्मचारियों व पेंशनरों को एक बड़ा तोहफा देते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाले पंजाब मंत्री मंडल ने  आज उनको 14,000 करोड़ रुपए के बकाए जारी करने को सहमति दी है। 

इस संबंधी निर्णय आज मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पंजाब सिविल सचिवालय-1 स्थित उनके कार्यालय में हुई मंत्री मंडल की बैठक में लिया गया।

IMG-20250213-WA0085

इस संबंधी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार के तीन लाख कर्मचारियों और तीन लाख पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए मंत्रिमंडल ने 1 जनवरी, 2016 से 30 जून, 2022 तक के समय की संशोधित वेतन/पेंशन और लीव इनकैशमेंट का बकाया और 1 जुलाई, 2021 से 31 मार्च, 2024 तक के डी.ए./डी.आर. का बकाया जारी करने की अनुमति दी है। इस बकाये के लिए 14000 करोड़ रुपए की राशि चरणबद्ध रूप से जारी की जाएगी जिससे कर्मचारियों और पेंशनरों को अत्यधिक आवश्यक राहत मिलेगी।

Tags:

Related Posts

Latest News

मंत्री कुलदीप धालीवाल की पंजाब कैबिनेट से छुट्टी बोले " मुझे CM ने इस्तीफा देने के लिए कहा था मंत्री कुलदीप धालीवाल की पंजाब कैबिनेट से छुट्टी बोले " मुझे CM ने इस्तीफा देने के लिए कहा था
राज्यसभा छोड़कर लुधियाना से उपचुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा पंजाब सरकार के नए NRI, उद्योग और वाणिज्य मंत्री बन गए...
खेल जगत में छाई शोक की लहर, कार एक्सीडेंट में 28 वर्षीय खिलाड़ी की मौत, 22 जून को हुई थी शादी
बीजेपी सरकार ने मीडिल क्लास को नई गाड़ियां खरीदने के लिए किया मजबूर'- मनीष सिसोदिया
" यहां की धरती लोकतंत्र की भावना से भरी हुई " , PM मोदी का घाना की संसद में संबोधन
" आम आदमी पार्टी बिहार में अकेले लड़ेगी चुनाव " - अरविंद केजरीवाल
पाकिस्तानी ड्रोन हमले में घायल लखविंदर की मौत ,पहले पत्नी की भी गई जान
" गवाही की जरूरत हो तो मैं तैयार; मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा " - पूर्व CM चन्नी