वजन कम करने के लिए हल्दी का इन 5 तरीकों से करे इस्तेमाल, हफ्ते में दिखेगा गजब का असर
By PNT Media
On
Turmeric for weight loss
Turmeric for weight loss
हल्दी मैं कई पोषक तत्व और औषधीय गुण मौजूद होते है, जो कई बीमारियों से बचाव करने में मदद करते है। हल्दी का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। यह ब्लड प्रेशर से लेकर डायबिटीज तक को कंट्रोल करने में फायदेमंद मानी जाती है। इसके नियमित सेवन से शरीर के एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में मदद मिलती है।
Read also: भारतीय राजनीति के इतिहास में 30 जनवरी काले दिन के तौर पर दर्ज
- हल्दी का पानी- सुबह खाली पेट हल्दी का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है। इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी में कच्ची हल्दी के टुकड़े डालकर अच्छी तरह उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे गिलास में छान ले। फिर इसमें थोड़ा सा नींबू या शहद मिलाकर इसका सेवन करे
- हल्दी और अदरक- वजन कम करने के लिए हल्दी और अदरक का सेवन किया जा सकता है। इन दोनों का मिश्रण आपके एक्स्ट्रा फैट को जल्दी कम कर सकता है। इसके लिए एक कप पानी में एक इंच अदरक और 2 चुटकी हल्दी डालकर उबाल ले। फिर इसे छान ले और चाय की तरह सिप-सिप करके पिएं।
- हल्दी और शेहद- हल्दी और शहद का मिश्रण भी वजन घटाने में असरदार हो सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच शहद ले। इसमें थोड़ी कच्ची हल्दी मिलाकर खाएं।
- हल्दी वाला दूध- अगर आप वजन घटाना चाहते है, तो हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं। इसे बनने के लिए एक गिलास गर्म दूध ले। इसमें एक चम्मच हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले। रोज रात को सोने से पहले इसका सेवन करें। इसके सेवन से वजन तेजी से कम हो सकता है। साथ ही, इम्यूनिटी बढ़ेगी और नींद भी अच्छी आएगी।
- हल्दी और दालचीनी- हल्दी के साथ दालचीनी भी वजन कम करने में सहायक हो सकती है। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक पैन में एक कप पानी गर्म करें। इसमें 1 दालचीनी का टुकड़ा और एक चुटकी हल्दी डालकर अच्छी तरह उबाल ले। फिर इस पानी को छानकर इसका सेवन करे। रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल में रहेगा।
Turmeric for weight loss
Related Posts
Latest News
12 Oct 2026 18:50:01
New Delhi: The Supreme Court of India on Monday declined to stay the Central Bureau of Investigation (CBI) probe and...
