महिलाओं की इन 5 समस्याओं को दूर कर सकते है हलीम के बीज, जाने कैसे करे सेवन
By PNT Media
On
Halim seeds benefits for women
Halim seeds benefits for women
आयुर्वेद में ऐसे कई बीजों का जिक्र क्रिया गया है, जो सेहत के लिए सुपरफूड का काम करते है। इन्हीं बीजों में हलीम के बीज भी शामिल है। इसे चमसूर, चनसूर या गार्डन क्रेस के नाम से भी जाना जाता है। लाल रंग के दिखने वाले छोटे-छोटे बीज औषधीय गुणों की खान है। हलीम के बीज में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, फोलेट और आयरन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते है। इन बीजों का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते है।
Read also: Punjab: पंजाब में आज कौमी इंसाफ मोर्चा का प्रदर्शन, तीन घंटे तक टोल प्लाजा मुफ्त कराने का एलान
आइए जानते है इसके फायदे-
- अनियमित पीरियड्स की समस्या दूर करे- हलीम के बीज का सेवन करने से महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की समस्या दूर हो सकती है। दरअसल, इसमें फाइटोकेमिकल्स होते है, जो एस्ट्रोजन की तरह काम करते है। इसके सेवन से शरीर में हार्मोंस नियंत्रित हो जाते है, जिससे अनियमित पीरियड्स की समस्या दूर हो सकती है।
- ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में मददगार- स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए हलीम के बीज का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो हो सकता है। इसके सेवन से ब्रेस्ट मिल्क का प्रोडक्शन बढ़ता है। डिलीवरी के बाद जिन महिलाओं के स्तनों में ज्यादा दूध नहीं बनता है, वे डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन कर सकती है।
- वजन घटाने में मददगार- जो महिलाएं अपना वजन घटाना चाहती है, वे हलीम के बीज का सेवन कर सकती है। इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते है, जो वजन कम करने में मदद करते है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती है।
- एनीमिया से छुटकारा दिलाए- जिन महिलाओं को एनीमिया की शिकायत हो, उन्हें हलीम के बीज का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में खून बढ़ता है और एनीमिया की शिकायत दूर होती है।
- फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार- जो महिलाएं मां बनने की कोशिश कर रही है, उन्हें अपनी डाइट में हलीम के बीज को जरूर शामिल करना चाहिए। यह फॉलिक एसिड का एक बहुत अच्छा सोर्स होता है और फॉलिक एसिड कंसीव करने में मदद करता है।
Halim seeds benefits for women
Related Posts
Latest News
05 Sep 2026 17:26:08
Whether you order at a drive-thru or dine at a sit-down restaurant, the pairing of a juicy burger with a...
