2 पक्षों के बीच चली गोली; गली से गुजर रही 3 महिलाओं को लगे छर्रे, केस दर्ज

2 पक्षों के बीच चली गोली; गली से गुजर रही 3 महिलाओं को लगे छर्रे, केस दर्ज

Firing between 2 parties in jind

Firing between 2 parties in jind

जींद में 3 महिलाओं को गोली लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 2 पक्षों में झगड़ा हुआ था, इसी बीच उन्होंने गोलियां चला दी। इस दौरान गोलियों के छर्रे गली से गुजर रही महिलाओं को जा लगे। जींद के गांव दिलूवाला में 2 पक्षों के बीच झगड़े में गोलियां चल गई। इसमें गली से गुजर रही तीन महिलाओं को इन गोलियों के छर्रे लग गए और वह घायल हो गई। अलेवा थाना पुलिस ने एक घायल की शिकायत पर 1 व्यक्ति को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव दिलूवाला निवासी कस्तुरी देवी ने बताया कि उसके पति की करीब 12 साल पहले मौत हो चुकी है। उसके 4 बेटे है और वह छोटे बेटे के साथ रहती है। वह अपने छोटे बेटे बिंदू उर्फ शमसेर के साथ रहती है।

Read also: तेज रफ्तार के कहर ने ली मां-बेटी की जान, 4 वर्षीय बच्ची गंभीर

2 जनवरी को वह अपने ननदोई की मौत पर शोक जताकर वापस गांव आ रही थी। जब वह थोड़ा आगे चली तो उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी और घुटने में कुछ लगने का अहसास हुआ। उसने पीछे मुड़कर देखा तो रोहचक पुत्र सुरजभान अपने मकान की छत पर खड़ा होकर अंधाधुंध गोलियां चला रहा था। इसमें 1 गोली उसे भी लगी थी। उसके अलावा मोमी पत्नी प्रवीन और अंजली को भी गोलियों के छर्रे लग गए थे। कस्तूरी ने बताया कि झगड़ा तो दीवान परिवार और नेकी राम परिवार के बीच था लेकिन सुरजभान के लड़के रोहचक ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया। अलेवा थाना पुलिस ने कस्तूरी की शिकायत पर रोहचक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Firing between 2 parties in jind

Latest News

SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक
सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) पर वार्ता के लिए फिर से पंजाब और हरियाणा तैयार हो गए हैं। केंद्र सरकार...
अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल तनखैया घोषित:तख्त पटना साहिब के पंच प्यारों का आदेश
‘हथकड़ी लगाकर मवेशियों की तरह घुमाया गया’: दुल्हन ने अमेरिका में हिरासत की भयावहता को किया याद
नीरव मोदी का भाई अमेरिका में अरेस्ट:निहाल पर PNB घोटाले में शामिल होने का आरोप
शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, ऐसा करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीय
पंजाब में रिटायर्ड DSP ने की फायरिंग , बेटे की हुई मौत ,पत्नी-पुत्रवधू जख़्मी
केरल के पलक्कड़ में निपाह वायरस का नया मामला आया सामने