दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार , कुछ मिनटों में हो जाएगा साफ !

EC के आंकड़ों में BJP को बहुमत

दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार , कुछ मिनटों में हो जाएगा साफ !

दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में भाजपा 39 सीट और आम आदमी पार्टी (AAP) 30 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को 1 सीट पर बढ़त है। यानी रुझानों में भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है।

चुनाव आयोग ने 69 सीटों के रुझान जारी किए हैं। इसके मुताबिक, भाजपा 42 और AAP 27 सीटों पर आगे है। EC के मुताबिक भी रुझानों में भाजपा को बहुमत मिल रहा है।

नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के अरविंद केजरीवाल 254 वोट से आगे चल रहे हैं। पहले केजरीवाल पीछे चल रहे थे। कालकाजी सीट से आतिशी अभी भी पीछे चल रही हैं। जंगपुरा से मनीष सिसोदिया और पटपड़गंज से अवध ओझा आगे चल रहे हैं। पहले ये भी पीछे चल रहे थे।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने AAP पर तंज कसा। उन्होंने पोस्ट में लिखा- और लड़ो आपस में...

दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। 14 एग्जिट पोल आए। 12 में भाजपा और 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया गया। दोपहर 12 बजे तक दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी, यह साफ हो जाएगा।

images

Read Also : अभिनेता सोनू सूद की बढ़ी मुश्किलें! पंजाब की इस अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया

काउंटिंग से कुछ देर पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी से AAP कैंडिडेट आतिशी ने कहा, "यह सामान्य चुनाव नहीं है, ये अच्छे और बुरे के बीच की लड़ाई है। दिल्ली की जनता AAP और केजरीवाल के साथ खड़ी है। केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।"

 

Related Posts

Latest News