पंजाब में प्रियंका गांधी की रैली, PM सोच रहे हैं देश की महिलाएं बेवकूफ

मेरी शादी ठेठ पंजाबी परिवार में हुई

पंजाब में प्रियंका गांधी की रैली, PM सोच रहे हैं देश की महिलाएं बेवकूफ

पंजाब में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरी शादी ठेठ पंजाबी परिवार में हुई है। बंटवारे के बाद मेरे ससुर ने पंजाब में अपना कारोबार शुरू किया। मैंने सास से पंजाबियत की बातें सीखीं। मोदी जी की सरकार ने कुछ नहीं किया। जिसने अत्याचार किया, मोदी जी उसके साथ खड़े रहे। प्रधानमंत्री ये सोच रहे हैं कि इस देश की सभी महिलाएं बेवकूफ हैं। मैं इन्हें कुछ ही कहूंगा, ये मान लेंगी।

download (18)

प्रियंका गांधी गांधी फतेहगढ़ साहिब में लोकसभा उम्मीदवार डॉ. अमीर सिंह और पटियाला में लोकसभा उम्मीदवार डॉ. धर्मवीर गांधी के समर्थन में रैली करने आई थीं।

प्रियंका ने कहा कि मैं शहीद की बेटी हूं, शहीद की पोती हूं। BJP सरकार ने किसानों की सुनवाई तक नहीं की। सच्चाई ये है कि भाजपा नेताओं को पंजाब समझ नहीं आता। सभी नीतियों सिर्फ खरबपतियों के लिए हैं। एक भी स्कीम मिडिल क्लास के लिए नहीं है। ये लोग महंगाई और बेरोजगारी पर बातें नहीं करते।

उत्तर प्रदेश में 6 किसानों को भाजपा नेता के बेटे ने अपनी जीप से कुचल दिया तो कहा कि किसान उपद्रवी थे। मैं मृतकों के परिवार से मिलने गई तो मुझे गिरफ्तार कर लिया। उस मंत्री के बेटे ने 6 किसानों का कत्ल किया था। आज भी उस नेता को भाजपा ने टिकट दिया है।

मोदी जी दशकों से आत्मनिर्भर बनाने के लिए बात करते हैं, लेकिन उन्होंने अपने खरब-पति मित्रों को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। अपने खबर-पति मित्रों के 16 लाख करोड़ रुपए माफ कर दिए। जब किसानों का कर्ज माफ करने की बारी आई तो कहा कि देश की अर्थव्यवस्था खराब हो जाएगी।

मोदी जी की सारी नीतियां सत्ता पाने के लिए हैं। जो इनकी खिलाफत करता है, उनके साथ पंजाब में एक अखबार के साथ क्या हुआ, सबने देखा। ये अपनी तुलना बड़े-बड़े गुरुओं से करने लगे हैं। आज ये कानून बदलेंगे, कल संविधान और परसों आरक्षण बदल देंगे।

 

Latest News

SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक
सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) पर वार्ता के लिए फिर से पंजाब और हरियाणा तैयार हो गए हैं। केंद्र सरकार...
अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल तनखैया घोषित:तख्त पटना साहिब के पंच प्यारों का आदेश
‘हथकड़ी लगाकर मवेशियों की तरह घुमाया गया’: दुल्हन ने अमेरिका में हिरासत की भयावहता को किया याद
नीरव मोदी का भाई अमेरिका में अरेस्ट:निहाल पर PNB घोटाले में शामिल होने का आरोप
शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, ऐसा करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीय
पंजाब में रिटायर्ड DSP ने की फायरिंग , बेटे की हुई मौत ,पत्नी-पुत्रवधू जख़्मी
केरल के पलक्कड़ में निपाह वायरस का नया मामला आया सामने