हरियाणा के अंबाला कोर्ट परिसर में चली गोलियां, पेशी पर आए युवक पर फायरिंग

हरियाणा के अंबाला कोर्ट परिसर में चली गोलियां, पेशी पर आए युवक पर फायरिंग

अंबाला कोर्ट में आज पेशी पर आए युवकों पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है काले रंग की कार में 2 युवक आए और उन्होंने हवा में 2 फायर कर दिए। जिसके बाद हमलावर आसानी से भाग गए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के सहारे फायरिंग करने वालों की तलाश कर रही है।

अंबाला कोर्ट में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब कोर्ट में पेशी भुगतने आए अमन सोनकर नामक युवक के ऊपर फायरिंग की कोशिश की गई। बताया जा रहा है। अमन सोनकर कोर्ट में अंदर की तरफ आ रहा था तो उस पर काली स्कॉर्पिय कार में आए 2 से 3 युवकों ने हवाई फायर किए और फरार हो गए। फिलहाल घटना पर जांच पड़ताल के लिए सिटी थाना प्रभारी और डीएसपी रजत गुलिया मौके पर पहुंचे। 

इस घटना में जानकारी देते हुए सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि अंबाला छावनी की खटीक मंडी के रहने वाले कोर्ट में पेशी पर आए थे और गेट के पास ही पहुंचे थे तो इन पर अचानक गाड़ी में सवार आए कुछ युवकों ने गोली चला दी। दोनों ही गुटों की आपस में पुरानी रंजिश थी फिलहाल दो गोलियों के खोल मौके से बरामद हुए हैं और जांच पड़ताल की जा रही है।

मौके पर अंबाला कोर्ट में तैनात सुरक्षाकर्मी ने सारा वाक्या देखा और बताया हमला करने वाले 2 युवक थे एक के हाथ मे हथियार था और उन्होंने 2 फायर किए और मौके से भाग गए।

सिटी थाना प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि अंबाला कैंट की खटीक मंडी के रहने वाला अमन सोनकर कोर्ट में पेशी पर आया था। जब वह कोर्ट परिसर के गेट के पास पहुंचा तो काली रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशों ने उस पर गोलियां चलाईं। दोनों के बीच पुरानी रंजिश का मामला लगता है। बदमाश और युवक किस गैंग से जुड़े हुए हैं? उनका केस से क्या लेना-देना है, इसकी जांच की जा रही है।

WhatsApp Image 2025-03-01 at 4.17.25 PM

Read Also : बद्रीनाथ धाम में ग्लेशियर टूटा ! जिंदा फंसे 57 मजदूर

इनका इरादा युवक को मारने का ही था, लेकिन उसे गोली नहीं लगी। बदमाशों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। इसके लिए टीमों का गठन कर दिया गया। टीमें इनका पीछा कर रही हैं। उम्मीद है जल्द ही इन लोगों को पकड़ लिया जाएगा।

Related Posts

Latest News