पन्नू केस- आरोपी निखिल गुप्ता का पहला VIDEO आया

अमेरिका ले जाते दिखे अधिकारी

पन्नू केस- आरोपी निखिल गुप्ता का पहला VIDEO आया

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में आरोपी निखिल गुप्ता को सोमवार को अमेरिकी कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान उसने खुद को निर्दोष बताया है। चेक रिपब्लिक से 16 जून को अमेरिका पहुंचे निखिल का पहला वीडियो भी सामने आया है। इसमें प्राग और अमेरिका की पुलिस निखिल को प्लेन में बैठाती दिख रही है।2024-06-17t181905z2lynxmpek5g0m6rtroptp4usa-india-_1718692922

अमेरिकी एजेंसियों की रिपोर्ट पर चेक रिपब्लिक ने पिछले साल 30 जून को निखिल को गिरफ्तार किया था। अमेरिका ने आरोप लगाया था कि न्यूयॉर्क में पन्नू पर जानलेवा हमले की साजिश रची गई थी। इसमें भारत का हाथ था। इस साजिश को नाकाम कर दिया गया।

अमेरिकी एजेंसियों के मुताबिक, यह प्लानिंग PM मोदी के अमेरिका दौरे के वक्त की गई थी। हालांकि, इसकी जानकारी 22 नवंबर को दी गई थी। पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में 29 नवंबर 2023 को न्यूयॉर्क पुलिस की चार्जशीट सामने आई थी।

चार्जशी​​​​​​​ट में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप है। इसमें लिखा है- भारत के एक पूर्व CRPF अफसर ने उसे पन्नू की हत्या की प्लानिंग करने को कहा था। निखिल ने एक व्यक्ति के साथ काम के बदले 83 लाख रुपए देने की डील की थी।

इसके बाद इस साल अप्रैल में अमेरिकी मीडिया वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि पन्नू की हत्या की साजिश के पीछे RAW का हाथ था। रिपोर्ट के मुताबिक, पन्नू की हत्या की पूरी प्लानिंग RAW के एक सीनियर अधिकारी विक्रम यादव ने की थी। उसने एक हिट टीम को काम पर रखा था।

यादव ने पन्नू के बारे में भारतीय एजेंट निखिल गुप्ता को जानकारी भेजी, जिसमें उसके न्यूयॉर्क में होने के बारे में पता चला था। इसके बाद निखिल गुप्ता ने पन्नू को मारने के लिए एक एजेंट से संपर्क किया। हालांकि प्लानिंग सफल होने से पहले ही निखिल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Latest News

सलमान खान ने इतने करोड़ में बेचा अपना अपार्टमेंट, कीमत सुनकर जाएंगे चौंक सलमान खान ने इतने करोड़ में बेचा अपना अपार्टमेंट, कीमत सुनकर जाएंगे चौंक
सलमान खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं. वो अपनी फिल्मों...
तीन दिन में तीन बार गोल्डन टेंपल को उड़ाने की मिली धमकी, BSF और Dog Squad हुए तैनात
'जेल जाएंगे असम के CM, नहीं बचा पाएंगे PM मोदी-अमित शाह' , राहुल गांधी ने की भविष्यवाणी
एथलीट फौजा सिंह को टक्कर मारने वाला NRI गिरफ्तार
केरल में निपाह वायरस कहर ,दो लोगों की मौत
दुनिया के सबसे उम्रदराज एथलीट फौजा सिंह की मौत, 114 साल की उम्र में सड़क हादसे में गंवाई जान
" पाइपों में RDX भरा है " दरबार साहिब को फिर बम से उड़ाने की धमकी