MS Dhoni की बढ़ी मुश्किलें, पूर्व क्रिकेटर ने माही के खिलाफ दर्ज कराई FIR

MS Dhoni की बढ़ी मुश्किलें, पूर्व क्रिकेटर ने माही के खिलाफ दर्ज कराई FIR

FIR against Ms dhoni

FIR against Ms dhoni

भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की मुश्किलें काफी जयादा बढ़ गई है। धोनी के खिलाफ पूर्व क्रिकेटर ने शिकायत दर्ज कराई है। हाल ही में एक खबर सुर्खियां बटोर रही थी कि धोनी ने अपने एक पूर्व बिजनेस पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। धोनी के बिजनेस पार्टनर ने माही के साथ 15 करोड़ की ठगी कर ली है। अब पूर्व क्रिकेटर ने धोनी के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज करा दी है। ऐसे में माही को अदालत में पेश होना पड़ सकता है। माही के बिजनेस पार्टनर और पूर्व क्रिकेटर ने धोनी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है।

Read also: एन.एस.क्यू.एफ. अध्यापक यूनियन के मसलों के हल के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश  

मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास ने धोनी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का मामला दर्ज कराया है। मिहिर दिवाकर का कहना है कि उन्होंने धोनी के साथ कोई धोखाधड़ी नहीं की है, बावजूद इसके उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इसी कारण से मिहिर दिवाकर और उनकी वाइफ ने धोनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई 18 जनवरी को होने वाली है। धोनी ने स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी ‘आर्का स्पोर्ट्स’ के निदेशक मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास के खिलाफ केस दर्ज कराया था। धोनी के वकील ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास ने साल 2017 में भारत और विदेशों में क्रिकेट एकेडमी स्थापित करने के लिए धोनी से बातचीत की थी। इस बिजनेस में डील हुआ था कि धोनी और बिजनेस पार्टनर के बीच मुनाफा को 70:30 फीसदी की औसत में बांटा जाएगा, लेकिन धोनी के पार्टनर ने पैसे देने से इनकार कर दिया था।

FIR against Ms dhoni

Latest News

वल्र्ड कप विजेता पूजा बोहरा पहुंची भिवानी फूल मालाओं के साथ हुआ स्वागत वल्र्ड कप विजेता पूजा बोहरा पहुंची भिवानी फूल मालाओं के साथ हुआ स्वागत
भिवानी पहुंचने पर वल्र्ड कप में रजत पदक विजेता पूजा बोहरा का फूल मालाओं के साथ परिजनों व खेल प्रेमियों...
पंजाब विधानसभा सत्र की कार्यवाही कल सुबह 10 बजे तक की गई स्थगित
जगुआर दुर्घटना में मारे गए भारतीय वायुसेना के पायलट जून में बने थे पिता , एक सप्ताह पहले ही ड्यूटी पर लौटे थे
नागरिकता, आधार और समय पर मतदाता सूची संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट के चुनाव आयोग से किए सवाल
ख़त्म हुई SYL विवाद पर पंजाब-हरियाणा के CM की मीटिंग , जानिए किस बात पर बनी सहमति
उड्डयन मंत्रालय को सौंपी गई एयर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट, AAIB कर रही है जांच
CM भगवंत मान ने सेहत बीमा योजना की लॉन्च , पंजाब के सभी लोगों को 10 लाख तक मुफ्त इलाज