पंजाबी भाषा को अनिवार्य विषय के तौर पर न पढ़ाने वाले जालंधर के निजी स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी: हरजोत सिंह बैंस  

पंजाबी भाषा को अनिवार्य विषय के तौर पर न पढ़ाने वाले जालंधर के निजी स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी: हरजोत सिंह बैंस  

चंडीगढ़, 10 फरवरी: पंजाब के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जालंधर के कैंब्रिज स्कूल को पंजाबी विषय को अनिवार्य विषय के तौर पर न पढ़ाने सम्बन्धी कारण बताओ नोटिस जारी किया है।   इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस द्वारा बताया गया कि उनके संज्ञान में आया था कि […]

चंडीगढ़, 10 फरवरी:

पंजाब के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जालंधर के कैंब्रिज स्कूल को पंजाबी विषय को अनिवार्य विषय के तौर पर न पढ़ाने सम्बन्धी कारण बताओ नोटिस जारी किया है।  

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस द्वारा बताया गया कि उनके संज्ञान में आया था कि जालंधर की छोटी बरादरी के नज़दीक स्थित कैंब्रिज स्कूल में विद्यार्थियों को पंजाबी विषय अनिवार्य विषय के तौर पर नहीं पढ़ाया जा रहा। जिस पर उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि कैंब्रिज स्कूल, जालंधर को इस सम्बन्धी कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए।  

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पंजाबी भाषा का मान-सम्मान बरकरार रखने के लिए पूरी तरह सहृदय और यत्नशील है और किसी के द्वारा पंजाबी भाषा का किया जाने वाला अनादर किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  

स. बैंस ने कहा कि राज्य के कानूनी और वैधानिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना और पंजाबी एवं अन्य भाषाओं की शिक्षा के पंजाब एक्ट-2008 के अनुसार राज्य के हरेक स्कूल के लिए पंजाबी विषय को पहली से दसवीं कक्षा तक अनिवार्य विषय के तौर पर पढ़ाना ज़रूरी किया गया है परन्तु राज्य के कुछ निजी स्कूलों द्वारा इस एक्ट का उल्लंघन किए जाने की अक्सर शिकायतें मिलती रहती हैं।  

 उन्होंने पंजाब राज्य के समूह निजी स्कूलों से अपील की कि पंजाबी विषय को अनिवार्य विषय के तौर पर पढ़ाना सुनिश्चित बनाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि निजी स्कूलों की चैकिंग करके उन स्कूलों की पहचान की जाए जिन स्कूलों में पंजाबी विषय को अनिवार्य विषय के तौर पर नहीं पढ़ाया जा रहा।

Tags:

Latest News

मंत्री कुलदीप धालीवाल की पंजाब कैबिनेट से छुट्टी बोले " मुझे CM ने इस्तीफा देने के लिए कहा था मंत्री कुलदीप धालीवाल की पंजाब कैबिनेट से छुट्टी बोले " मुझे CM ने इस्तीफा देने के लिए कहा था
राज्यसभा छोड़कर लुधियाना से उपचुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा पंजाब सरकार के नए NRI, उद्योग और वाणिज्य मंत्री बन गए...
खेल जगत में छाई शोक की लहर, कार एक्सीडेंट में 28 वर्षीय खिलाड़ी की मौत, 22 जून को हुई थी शादी
बीजेपी सरकार ने मीडिल क्लास को नई गाड़ियां खरीदने के लिए किया मजबूर'- मनीष सिसोदिया
" यहां की धरती लोकतंत्र की भावना से भरी हुई " , PM मोदी का घाना की संसद में संबोधन
" आम आदमी पार्टी बिहार में अकेले लड़ेगी चुनाव " - अरविंद केजरीवाल
पाकिस्तानी ड्रोन हमले में घायल लखविंदर की मौत ,पहले पत्नी की भी गई जान
" गवाही की जरूरत हो तो मैं तैयार; मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा " - पूर्व CM चन्नी