पंजाब में बदलेगा स्कूलों का समय ,1 नवंबर से आदेश होंगे लागू

पंजाब में बदलेगा स्कूलों का समय ,1 नवंबर से आदेश होंगे लागू

पंजाब में बढ़ती ठंड को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों का समय बदल दिया है। पंजाब के सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों का समय 1 नवंबर से बदल दिया गया है। स्कूल सुबह 9 बजे से शुरू होंगे और दोपहर 3 बजे खत्म होंगे। शिक्षा विभाग की तरफ से इस संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। पूरे पंजाब में 19 हजार से अधिक स्कूल हैं। जिन पर उक्त आदेश लागू होंगे।

पंजाब में स्कूल का समय सेशन में 3 बार बदलता है। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूलों कास सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहता है। जबकि एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक का प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह साढ़े 8 से ढाई बजे और मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक का समय सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक रहता है।

download (9)

एक नवंबर से 28 फरवरी तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक और मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक रहता है।

Latest News

भारत-पाकिस्तान में तनाव, IPL एक सप्ताह के लिए टला भारत-पाकिस्तान में तनाव, IPL एक सप्ताह के लिए टला
बीसीसीआई ने शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में आईपीएल 2024 सीजन के शेष भाग को तत्काल स्थगित करने की...
भारत-पाक तनाव के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर दो दिन में 228 उड़ानें रद्द
अंबाला से 70KM दूर दिखे ड्रोन, स्कूल-कॉलेज बंद, 10 घंटे ब्लैकआउट होगा
चंडीगढ़ और हिमाचल में मेडिकल अधिकारियों की छुटि्टयां रद्द
पाकिस्तान की 15 शहरों पर हमले की नापाक कोशिश नाकाम
अमेरिकी हथियारों के बाद चीन के एयर डिफेंस सिस्टम को भी भारत ने किया तबाह,
जो देश का विरोधी, वह हमारा भी विरोधी पाकिस्तानी कॉमेडियन पर भड़के पंजाबी एक्टर Binnu Dhillon