पंजाब में टूटेगा गर्मी का 46 साल पुराना रिकार्ड

आज तापमान क्रास करेगा 48 डिग्री

पंजाब में टूटेगा गर्मी का 46 साल पुराना रिकार्ड

पंजाब में नौतपा के दूसरे दिन तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य का औसतन तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक पाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब के शहरों का तापमान 48 डिग्री पार हो सकता है, यानी कि आज 46 पुराना रिकॉर्ड टूट जाने का अनुमान है।

1_1716748771

मौसम विभाग के अनुसार, बीती शाम पंजाब के फरीदकोट में तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो 21 मई 1978 के तापमान से मात्र 0.3 डिग्री ही कम है। उक्त तारीख को पंजाब का अधिकतम तापमान अमृतसर में 47.7 डिग्री दर्ज किया गया था। नौतपा के तीसरे दिन भी अगर गर्मी व हीट वेव ने जोर पकड़ा तो आज 46 साल पुराना रिकॉर्ड टूट जाएगा।

वहीं, बठिंडा में सर्वाधिक तापमान 46.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा पटियाला का तापमान 45.7, अमृतसर का 45.2 और लुधियाना का तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने का अनुमान

पंजाब के अधिकतर इलाकों में चाहे गर्मी बढ़ रही है, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने का भी अनुमान है। इसका असर माझा एरिया में देखने को मिलेगा। अमृतसर का तापमान जो आज 45.2 डिग्री दर्ज किया गया, 30 मई के बाद 1 से दाे डिग्री तक गिरने का अनुमान है। यही बदलाव पठानकोट में भी देखने को मिलेगा।

पंजाब के शहरों का तापमान

अमृतसर - बीते दिन अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज भी तापमान 45 के पार रहने का अनुमान है।

जालंधर - रविवार को अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज ये तापमान 43 डिग्री के पार रहने का अनुमान है।

लुधियाना - बीती शाम अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज भी तापमान 44 डिग्री के पार रहेगा।

मोहाली - रविवार शाम अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज अधिकतम तापमान 44 के पार रहने का अनुमान है।

पटियाला- बीती शाम पटियाला का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज का अधिकतम तापमान 44 के करीब रहने का अनुमान है।

Latest News

हरियाणा कैबिनेट मीटिंग, महिलाओं को ₹2100 महीना देने की तैयारी हरियाणा कैबिनेट मीटिंग, महिलाओं को ₹2100 महीना देने की तैयारी
दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले BJP हरियाणा में लक्ष्मी लाडो योजना शुरू कर सकती है। इस पर फैसला लेने...
चायवाले ने फैलाई पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह , चलती ट्रेन से पहले कूदे दो यात्री
सिद्धू मूसेवाला का नया गाना 'लॉक' रिलीज, मिनटों में मिले लाखों से ज्यादा व्यूज
पंजाब के खडूर साहिब सीट से MP Amritpal Singh की हाईकोर्ट में याचिका , संसद सत्र में शामिल होने की मांगी अनुमति
इस एक्टर के हाथों में सैफ अली खान ने सिक्योरिटी, कई सितारे लेते हैं सुरक्षा
दिल्ली में गरजे हरियाणा सीएम नायब सैनी , शालीमार बाग में BJP प्रत्याशी के समर्थन में सभा
पंजाबियों को लेकर भाजपा का विवादित बयान ! केजरीवाल बोले- यह पंजाबियों का अपमान