पंजाब में कोहरे से राहत, चार दिन कोल्ड-डे का अलर्ट

पंजाब में कोहरे से राहत, चार दिन कोल्ड-डे का अलर्ट

Punjab weather update

Punjab weather update

मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की आशंका जताई है। वहीं मंगलवार को दिन के तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। गुरदासपुर लगातार तीसरे दिन सबसे ठंडा रहा है। यहां सबसे कम छह डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही धुंध की आवाजाही ने विमान और ट्रेनों की चाल बिगाड़ दी। वहीं, पंजाब में भी ठंड का सितम जारी है। प्रदेश में लगातार कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। विभाग ने बुधवार से लेकर शनिवार तक कोल्ड-डे का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर धुंध भी छाई रह सकती है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे यह सामान्य से 2.6 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। सबसे कम छह डिग्री सेल्सियस पारा गुरदासपुर का रहा। जबकि अमृतसर का पारा 6.7 डिग्री, लुधियाना का 7.6 डिग्री, पटियाला का 7.0 डिग्री, पठानकोट का भी 7.0, बठिंडा का 7.0, एसबीएस नगर का 6.9 और फरीदकोट का 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Read also: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इस देश में लगेगी आग; 500% महंगा हुआ ईंधन

मंगलवार को पंजाब में दिन के तापमान में 0.3 डिग्री की कमी दर्ज की गई। इसके बाद पंजाब का अधिकतम तापमान अब सामान्य से 8.3 डिग्री नीचे पहुंच गया है। एसबीएस नगर का अधिकतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का पारा 9.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 7.1 डिग्री नीचे रहा।

Punjab weather update

Latest News

पाकिस्तान पहलगाम हमले की ‘तटस्थ जांच’ के लिए तैयार : PM Shehbaz Sharif पाकिस्तान पहलगाम हमले की ‘तटस्थ जांच’ के लिए तैयार : PM Shehbaz Sharif
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की 'तटस्थ जांच' के...
पहलगाम हमला: सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में 5 आतंकवादियों के घर कर दिए ध्वस्त
" मेरे लिए मेरा देश सबसे पहले " अरशद नदीम के भारत आह्वान पर नीरज चोपड़ा ने ट्रोल्स को दिया जवाब
पाकिस्तानियों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी कार्रवाई
" हम यहीं बैठेंगे, अब वापस नहीं जाएंगे " पाकिस्तान लौट रहीं महिलाएं अटारी बॉर्डर पर रोकीं:
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की भारत के साथ ‘पूरी ताकत से युद्ध’ की चेतावनी
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि स्थगित करने पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया: 'जल युद्ध'