डॉ. बलजीत कौर के भरोसे के बाद पंजाब राज्य कृषि सेवा सभा कर्मचारी यूनियन द्वारा हड़ताल ख़त्म

डॉ. बलजीत कौर के भरोसे के बाद पंजाब राज्य कृषि सेवा सभा कर्मचारी यूनियन द्वारा हड़ताल ख़त्म

चंडीगढ़, 23 जनवरी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर के भरोसे के बाद पंजाब राज्य कृषि सेवा सभा कर्मचारी यूनियन द्वारा लम्बे समय से की जा रही हड़ताल आज ख़त्म कर दी है।  मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जहाँ हर वर्ग की भलाई के लिए यत्नशील है, वहीं […]

चंडीगढ़, 23 जनवरी

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर के भरोसे के बाद पंजाब राज्य कृषि सेवा सभा कर्मचारी यूनियन द्वारा लम्बे समय से की जा रही हड़ताल आज ख़त्म कर दी है। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जहाँ हर वर्ग की भलाई के लिए यत्नशील है, वहीं मुलाजिमों की भलाई के लिए भी वचनबद्ध है। 

इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए आज कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर द्वारा पंजाब सिवल सचिवालय चंडीगढ़ में अपने दफ़्तर में पंजाब राज्य कृषि सेवा सभा कर्मचारी यूनियन के साथ मीटिंग करते हुये कोआपरेटिव विभाग के अधिकारियों को यूनियन की जायज़ माँगों के जल्द निपटारे के निर्देश दिए। 

यह मीटिंग बड़े ही सुखद माहौल में हुई। डा. बलजीत कौर ने बताया है कि यूनियन की अलग अलग माँगों के बारे विस्तृत चर्चा की गई। यूनियन के नुमायंदों की तरफ से सभाओं में स्टाफ की भर्ती, सभाओं में खाद के मार्जिन आदि माँगों को मंत्री द्वारा ध्यान से सुना गया। 

डॉ. बलजीत कौर ने यूनियन की माँगों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद यूनियन को भरोसा दिलाया कि उनकी जायज़ माँगों को जल्द स्वीकृत कर लिया जायेगा। डा. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार मुलाजिमों के हितों की रक्षा के लिए पूर्ण तौर पर वचनबद्ध है। 

इस मौके पर कोआपरेटिव सोसायटीज़ के रजिस्ट्रार विमल कुमार सेतिया और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Tags:

Latest News

" गवाही की जरूरत हो तो मैं तैयार; मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा " -  पूर्व CM चन्नी " गवाही की जरूरत हो तो मैं तैयार; मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा " - पूर्व CM चन्नी
पंजाब में कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी...
'समझौता होगा, लेकिन हमारी कुछ शर्तें...' भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पहली बार बोलीं निर्मला सीतारमण
कथावाचक विवाद के बीच धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश यादव का 'अंडर द टेबल' तंज
इस वज़ह से हुई शेफाली ज़रीवाला की मौत , पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ख़ुलासा
पीएम मोदी बोले- आपातकाल में संविधान की हत्या की गई; योग को लेकर कही ये बड़ी बात
पंजाब में क्रिकेट खिलाड़ी की मैदान पर मौत ,छक्का मारते ही ली अंतिम सांस
सशक्तिकरण से शोषण तक, उमराव जान अदा के कई जीवन