गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा गन्ना किसानों को 1 करोड़ रुपए से अधिक राशि जारी करने के आदेश
By PNT Media
On
चंडीगढ़, 18 जनवरी: पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संगरूर क्षेत्र के गन्ना किसानों के बैंक खातों में सोमवार तक गन्ने की बकाया राशि 1.05 करोड़ रुपए डाली जाए। इसके अलावा उन्होंने डिप्टी कमिश्नर संगरूर को इस महीने के अंत तक […]
चंडीगढ़, 18 जनवरी:
पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संगरूर क्षेत्र के गन्ना किसानों के बैंक खातों में सोमवार तक गन्ने की बकाया राशि 1.05 करोड़ रुपए डाली जाए। इसके अलावा उन्होंने डिप्टी कमिश्नर संगरूर को इस महीने के अंत तक भगवानपुरा शुगर मिल से किसानों को बकाया राशि (लगभग 6.95 करोड़ रुपए) जारी करवाने के लिए भी कहा। कृषि मंत्री ने यह निर्देश गुरूवार को अपने दफ़्तर में संगरूर जि़ला प्रशासन, मैसर्ज भगवानपुरा शुगर मिल, धूरी के प्रबंधकों और गन्ना किसान संघर्ष समिति, धूरी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान जारी किए। गन्ना किसानों की समस्याओं को हमदर्दी से सुनते हुए स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने डिप्टी कमिश्नर, संगरूर श्री जतिन्दर जोरवाल को यह भी सुनिश्चित बनाने के लिए कहा कि गन्ना किसानों को खऱीद और लिफ्टिंग (उठवाई) में ढील जैसी किसी भी अनियमितता के कारण अपनी फ़सल बेचने में कोई दिक्कत पेश न आए। संगरूर के जि़ला अधिकारियों ने कृषि मंत्री को बताया कि भगवानपुरा शुगर मिल द्वारा अमलोह, बुढ्ढेवाल, मुकेरियाँ और नकोदर में स्थित चीनी मिलों के द्वारा लगभग 2 लाख क्विंटल गन्ने की पिड़ायी करवाई गई है क्योंकि धूरी यूनिट को चालू नहीं किया गया। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की राज्य के किसानों की भलाई के प्रति वचनबद्धता को दोहराते हुए स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि किसी को भी अन्नदाता का शोषण नहीं करने दिया जाएगा और किसानों के हितों की रक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश भर में पंजाब गन्ना किसानों को सबसे अधिक स्टेट ऐग्रीड प्राइस (एस.ए.पी.) देने वाला राज्य है। एस.ए.पी. में वृद्धि से अब किसानों को अपनी पैदावार का 391 रुपए प्रति क्विंटल भाव मिल रहा है। बैठक में कृषि विभाग के विशेष सचिव श्री संयम अग्रवाल, ए.डी.जी.पी. जसकरन सिंह, एस.एस.पी. संगरूर सरताज सिंह चाहल, केन कमिश्नर पंजाब राजेश कुमार रहेजा और सम्बन्धित विभागों के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Tags:
Related Posts
Latest News
22 Oct 2026 15:57:26
Mansa / Chandigarh: The Punjab Legislative Assembly on Wednesday paid tribute to anti-drug crusader Parvinder Singh Jhota, with the Speaker...
Faridabad: Two Masked Men Open Fire at Retired Police Sub-Inspector's House; Incident Caught on CCTV
