मुख्यमंत्री ने बगलामुखी धाम लुधियाना में माथा टेका

मुख्यमंत्री ने बगलामुखी धाम लुधियाना में माथा टेका

लुधियाना, 17 फरवरीः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को बगलामुखी धाम में माथा टेका और राज्य की शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए अरदास की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य की सेवा ओर जोश और लगन के साथ करने के लिए माता रानी से आर्शीवाद माँगा। उन्होंने सर्व शक्तिमान के आगे […]

लुधियाना, 17 फरवरीः

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को बगलामुखी धाम में माथा टेका और राज्य की शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए अरदास की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य की सेवा ओर जोश और लगन के साथ करने के लिए माता रानी से आर्शीवाद माँगा। उन्होंने सर्व शक्तिमान के आगे प्रार्थना की कि पूरे समर्पण के साथ राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए ताकत और सामर्थ्य प्रदान करें। भगवंत सिंह मान ने जाति, रंग, नसल और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठ कर राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए माता रानी का आशीर्वाद लेने के लिए अरदास की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में प्यार, भाईचारक सांझ और सदभावना की जड़ों को हर हाल में कायम रखना हमेशा उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने पंजाब के लोगों की ईमानदारी, लगन और समपर्ण के साथ सेवा करने की ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए माता रानी का धन्यवाद किया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस पवित्र स्थान के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्यशाली है और यह स्थान दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और सकारात्मकता का स्रोत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य की अमन-शांति और विकास की अरदास करने के लिए इस स्थान पर आए हैं, जिसके लिए उनकी सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि परमात्मा की कृपा से वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं और सरकार द्वारा जनहितैषी और विकास अनुकूल नीतियों को लागू करने को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भाईचारक सांझ, सांप्रदायिक सदभावना और अमन-शांति को हरेक सूरत में बरकरार रखा जायेगा।

Tags:

Latest News

भारत-पाकिस्तान में तनाव, IPL एक सप्ताह के लिए टला भारत-पाकिस्तान में तनाव, IPL एक सप्ताह के लिए टला
बीसीसीआई ने शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में आईपीएल 2024 सीजन के शेष भाग को तत्काल स्थगित करने की...
भारत-पाक तनाव के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर दो दिन में 228 उड़ानें रद्द
अंबाला से 70KM दूर दिखे ड्रोन, स्कूल-कॉलेज बंद, 10 घंटे ब्लैकआउट होगा
चंडीगढ़ और हिमाचल में मेडिकल अधिकारियों की छुटि्टयां रद्द
पाकिस्तान की 15 शहरों पर हमले की नापाक कोशिश नाकाम
अमेरिकी हथियारों के बाद चीन के एयर डिफेंस सिस्टम को भी भारत ने किया तबाह,
जो देश का विरोधी, वह हमारा भी विरोधी पाकिस्तानी कॉमेडियन पर भड़के पंजाबी एक्टर Binnu Dhillon