सीनियर आई. ए. एस. अधिकारी विजॉय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव के तौर पर पद संभाला

सीनियर आई. ए. एस. अधिकारी विजॉय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव के तौर पर पद संभाला

चंडीगढ़, 1 जनवरी सीनियर आई. ए. एस. अधिकारी श्री विजॉय कुमार सिंह ने आज राज्य सरकार के सीनियर अधिकारियों की हाज़िरी में मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव के तौर पर पद संभाला।  पद संभालने के उपरांत मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के […]

चंडीगढ़, 1 जनवरी

सीनियर आई. ए. एस. अधिकारी श्री विजॉय कुमार सिंह ने आज राज्य सरकार के सीनियर अधिकारियों की हाज़िरी में मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव के तौर पर पद संभाला। 

पद संभालने के उपरांत मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की जनहितैषी और विकास प्रमुख नीतियों का लाभ ज़मीनी स्तर तक पहुंचाना उनकी प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को साफ़-सुथरा, असरदार, प्रभावशाली, पारदर्शी और जवाबदेही वाला शासन मुहैया करवाने पर ज़ोर दिया जायेगा। श्री विजॉय कुमार सिंह ने कहा कि इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि राज्य सरकार की स्कीमों का लाभ लोगों को मिलना यकीनी बनाया जाये। 

विशेष मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार, औद्योगिक विकास और अन्य सम्बन्धित क्षेत्रों की तरफ और ज्यादा ध्यान दिया जायेगा। उन्होंने नागरिक केंद्रित सेवाओं का लाभ निर्धारित समय के अंदर लोगों तक पहुँचाने को यकीनी बनाने के लिए कहा। श्री विजॉय कुमार सिंह ने आगे कहा कि सिवल, पुलिस और अन्य विभागों के दरमियान बेहतर तालमेल भी यकीनी बनाया जाना चाहिए जो सरहदी राज्य के व्यापक हित में है। मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव ने पद संभालने के लिए बधाई देने पहुँचे अधिकारियों को अपनी ड्यूटी और अधिक मेहनत और शिद्दत के साथ करने के लिए कहा जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। 

बताने योग्य है कि विशेष मुख्य सचिव जो भारतीय प्रशासनिक सेवा के सीनियर अधिकारी हैं, ने राज्य और केंद्र सरकारों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारी निभाई है। साल 1990 बैच के आई. ए. एस. अधिकारी भारत सरकार में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में संयुक्त सचिव, वस्त्र मंत्रालय में विशेष सचिव, रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिकों के कल्याण संबंधी विभाग में सचिव के पद पर काम किया है। उनको लोक सेवा के प्रति सक्रिय और जवाबदेही वाली पहुँच रखने वाले अधिकारी के तौर पर जाना जाता है। 

Tags:

Latest News

SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक
सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) पर वार्ता के लिए फिर से पंजाब और हरियाणा तैयार हो गए हैं। केंद्र सरकार...
अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल तनखैया घोषित:तख्त पटना साहिब के पंच प्यारों का आदेश
‘हथकड़ी लगाकर मवेशियों की तरह घुमाया गया’: दुल्हन ने अमेरिका में हिरासत की भयावहता को किया याद
नीरव मोदी का भाई अमेरिका में अरेस्ट:निहाल पर PNB घोटाले में शामिल होने का आरोप
शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, ऐसा करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीय
पंजाब में रिटायर्ड DSP ने की फायरिंग , बेटे की हुई मौत ,पत्नी-पुत्रवधू जख़्मी
केरल के पलक्कड़ में निपाह वायरस का नया मामला आया सामने