शिक्षा विभाग में 44 प्रधानाचार्यों को डी.ई.ओ के पद पर किया पदोन्नत

शिक्षा विभाग में 44 प्रधानाचार्यों को डी.ई.ओ के पद पर किया पदोन्नत

चंडीगढ़, 25 जनवरी:मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए शिक्षा विभाग पंजाब में आज एक दशक बाद प्रधानाचार्य से डी.ई.ओ और सहायक डायरैक्टर के पद के लिए विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक की गई। जिसमें 44 प्रधानाचार्यों को डी.ई.ओ के तौर पर और 13 प्रधानाचार्यों को सहायक डायरैक्टर स्कूल शिक्षा विभाग […]

चंडीगढ़, 25 जनवरी:
मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए शिक्षा विभाग पंजाब में आज एक दशक बाद प्रधानाचार्य से डी.ई.ओ और सहायक डायरैक्टर के पद के लिए विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक की गई। जिसमें 44 प्रधानाचार्यों को डी.ई.ओ के तौर पर और 13 प्रधानाचार्यों को सहायक डायरैक्टर स्कूल शिक्षा विभाग के तौर पर तरक्की दी गई है।  
इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि स्कूल शिक्षा मंत्री, स. हरजोत सिंह बैंस द्वारा मुख्यमंत्री, पंजाब के दिशा-निर्देशों के अनुसार शिक्षा विभाग में पदोन्नतियों के कार्य में तेज़ी लाने सम्बन्धी दिए गए आदेशों पर कार्यवाही करते हुए विभागीय पदोन्नति कमेटी ने प्रधानाचार्यों, डी.ई.ओ और सहायक डायरैक्टर के पदों पर पदोन्नतियाँ करके विभाग में पदोन्नतियों का कार्य शुरू किया गया। विभागीय पदोन्नति कमेटी का नेतृत्व श्री के.के. यादव सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया गया।  
प्रवक्ता ने बताया कि विभागीय पदोन्नति कमेटी द्वारा जिन नामों को पदोन्नति के लिए सहमति दी गई थी, उन नामों पर स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस द्वारा मुहर लगा दी गई है। स. बैंस ने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि विभाग के हरेक स्तर पर योग्य कर्मचारियों की पदोन्नतियों के कार्य में तेज़ी लाई जाए।

Tags:

Latest News

Instagram Reels पर 1 मिलियन व्यूज हो जाए तो कितने मिलेंगे पैसे? जानकर चौंक जाएंगे आप Instagram Reels पर 1 मिलियन व्यूज हो जाए तो कितने मिलेंगे पैसे? जानकर चौंक जाएंगे आप
  इंस्टाग्राम पर इन दिनों रील्स बनाने का चलन बहुत बढ़ गया है. यहां तक कि लोग रील्स बनाने के
IPL के 18वें सीजन के लिए श्रेयस अय्यर बने पंजाब किंग्स ने 17वें कप्तान
हिसार की मार्केट कमेटी पर 25 हजार का जुर्माना , NOC जारी में देरी
घर से बाहर आते ही चाहत पांडे का खुलासा, कौन बनेगा इस सीजन का विनर
लॉरेंस इंटरव्यू केस में बर्खास्त डीएसपी पहुंचा अदालत , दायर की जमानत याचिका
अमृतसर में लोहड़ी पर किसानों का विरोध प्रदर्शन , मंडी निजीकरण नीति की जलाई कॉपियां
CM आतिशी को सिर्फ 4 घंटे में मिला 10 लाख का चंदा... चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख की थी क्राउड फंडिंग की मांग