BJP पहले झुग्गी वालों को 3 हजार देकर फर्जी वोट डलवाएगी, और फिर जेल ..

केजरीवाल का भाजपा पर बड़ा हमला

BJP  पहले झुग्गी वालों को 3 हजार देकर फर्जी वोट डलवाएगी, और फिर जेल  ..

अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के लिए वीडियो मैसेज जारी किया। इस वीडियो में केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा झुग्गी वालों को पहले 3 हजार देकर फर्जी वोट डलवाएगी, फिर उन्हें जेल भेज देगी।

उन्होंने कहा- ये झुग्गीवासियों के खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र है, पैसे के बदले उंगली पर स्याही लगवा ली या फिर फर्जी वोट डाल दिया तो भाजपा वाले बाद में आपको ही फर्जी वोट डालने के जुर्म में गिरफ्तार करवा देंगे। केजरीवाल ने कहा- भाजपा झुग्गी में रहने वाले लोगों के खिलाफ साजिश कर रही है। पूर्व सीएम ने ये भी कहा- BJP झुग्गीवासियों को 3 हजार देकर फर्जी वोट डालने के लिए उंगली पर स्याही लगा रही है।

दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा- भाजपा आपकी झुग्गियों को तोड़कर आपकी जमीन अपने दोस्तों को दे देगी। इस वजह से AAP को वोट देकर मेरे हाथ मजबूत करो, मैं आपको झुग्गियों को टूटने नहीं दूंगा।

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को चिट्ठी लिखी। इस चिट्ठी में उन्होंने दिल्ली पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं पर नई दिल्ली विधानसभा के AAP कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप लगाया। केजरीवाल ने AAP कार्यकर्ताओं के सुरक्षा की मांग की।

Fs8ymM4XgAE8aKW

Read Also : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने केंद्रीय बजट 2025 पर कहा ' केंद्र सरकार पंजाब से नफरत करती है'

केजरीवाल ने चिट्ठी में लिखा कि AAP कार्यकर्ताओं पर हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तारी हो। साथ ही AAP कार्यकर्ताओं को टारगेट करने वाले दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को पद से हटाया जाए। उन्होंने कहा- लोकतंत्र हिंसा और भय के आगे नहीं झुक सकता। चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होने चाहिए।

Latest News

6 घरेलू उपाय जो कुछ हफ़्तों में डार्क अंडरआर्म्स को बना देंगे चमकदार 6 घरेलू उपाय जो कुछ हफ़्तों में डार्क अंडरआर्म्स को बना देंगे चमकदार
डार्क अंडरआर्म्स कभी किसी को पसंद नहीं आते और ये आत्मविश्वास के लिए वरदान हो सकते हैं। डार्क अंडरआर्म्स कई...
पहलगाम हमले के बाद भारत पर 15 लाख साइबर अटैक
" न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग भारत नहीं सहेगा " ...आदमपुर एयर बेस से पीएम मोदी के बोल
Cannes Film Festival 2025: आलिया भट्ट से लेकर जान्हवी कपूर तक, बॉलीवुड सितारों पर रहेगी नजर
सीजफायर के बाद पंजाब-चंडीगढ़, हिमाचल के एयरपोर्ट फिर से खुले
'यह आसान नहीं है..लेकिन...' विराट कोहली ने इमोशनल मैसेज के साथ टेस्‍ट क्रिकेट को कहा अलविदा
जंगबंदी की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को करेंगे संबोधित