सुबह उठते ही शरीर में दर्द और जकड़न होना हो सकता है; इन 5 गंभीर बीमारियों का संकेत
By PNT Media
On
Causes of morning stiffness
Causes of morning stiffness
क्या आपको भी सुबह उठने के बाद शरीर में दर्द और जकड़न महसूस होती है? अगर हां, तो आपको इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। कभी-कभार ऐसा होना नॉर्मल है, लेकिन अगर रोज ही ऐसा होता है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। सुबह उठने के बाद शरीर में दर्द और जकड़न होने के पीछे कई कारण हो सकते है। कई बार अत्यधिक थकान या गलत पोजिशन में सोने की वजह से ऐसा हो सकता है। लेकिन अक्सर शरीर में दर्द के साथ उठना किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है।
Read also: ईरान जाने के लिए अब वीजा की जरूरत नहीं; 4 शर्तों का करना होगा पालन
- विटामिन-डी की कमी- शरीर में विटामिन-डी की कमी के कारण सुबह उठने पर दर्द और जकड़न की समस्या हो सकती है। जब हमारी बॉडी में विटामिन डी की कमी होती है, तो खून में कैल्शियम लेवल कम हो जाता है। ऐसे में, शरीर के कई महत्वपूर्ण अंग जैसे किडनी और मांसपेशियां ठीक तरीके से काम नहीं कर पाते है। इसकी वजह से आपको सुबह उठने पर हड्डियों में दर्द हो सकता है।
- एनीमिया- शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया के कारण भी सुबह उठने पर शरीर में दर्द और जकड़न की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में शरीर में पर्याप्त रेड ब्लड सेल्स नहीं बन पाते है, जिसकी वजह शरीर के सभी अंगों को ऑक्सीजन ठीक से नहीं मिल पाता है।
- वजन बढ़ना- सुबह उठने पर शरीर में दर्द होने के पीछे का एक कारण आपका बढ़ा हुआ वजन भी हो सकता है। ज्यादा वजन होने से आपकी पीठ और गर्दन पर दबाव बढ़ता है, जिसकी वजह से शरीर में दर्द और जकड़न हो सकता है।
- ओस्टियोपोरोसिस- सुबह उठने के बाद जोड़ों में दर्द होना ऑस्टियोपोरोसिस का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में बोन डेंसिटी कम हो जाती है, जिसकी वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती है। अगर आपको सोकर उठने के बाद शरीर या जोड़ों में दर्द रहता है, तो आपको अपनी बोन डेंसिटी की जांच करवा लेनी चाहिए।
- रूमेटाइड अर्थराइटिस- सुबह उठने के साथ शरीर में दर्द और जकड़न रूमेटाइड अर्थराइटिस का संकेत हो सकता है। इस बीमारी में इम्यून सिस्टम शरीर के जोड़ों पर ही हमला करने लगता है। इसकी वजह से जोड़ों में दर्द और सूजन होने लगती है।
Causes of morning stiffness
Related Posts
Latest News
10 Mar 2026 20:25:57
The Supreme Court, while delivering its verdict on petitions related to COVID vaccination on Tuesday, directed the government to establish...
