नूंह में ईद की नमाज के बाद दो गुट भिड़े

नूंह में ईद की नमाज के बाद दो गुट भिड़े

नूंह जिले के बिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव तिरवाड़ा में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस झगड़े की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। झगड़े के बाद दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

वहीं झगड़े की सूचना पाकर कई थानों की पुलिस गांव में पहुंची और मामले को शांत कराया गय। फिलहाल पुलिस ने घायलों को अस्पताल में दाखिल करा दिया है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। झगड़ा आगे न बढ़े इसके लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला हुआ है |"जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे एक पक्ष के लोग ईदगाह में नमाज अता करके घर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में दूसरे पक्ष के कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई।

जिसमें दोनों तरफ से लाठी डंडे निकल गए और दोनों और से जमकर लाठी डंडे चले। उक्त लोगों लोगों को झगड़ा करने के लिए एक गेहूं का खेत मिल गया। जिसमें दोनों पक्षों ने खुलकर एक दूसरे पर लाठियां बरसाई।

WhatsApp Image 2025-03-31 at 2.58.49 PM

इस झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक कर रहा है कि बंदूक मंगा लो। वहीँ अब क्षेत्र के लोग कह रहे हैं कि मुसलमान का सबसे बड़ा त्योहार ईद है। जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन गांव तिरवाडा में उक्त लोग ईद वाले दिन भी नहीं चुके।

Read Also : NIA ने ‘डंकी रूट’ के जरिए अप्रवासियों को अमेरिका भेजने वाले मानव तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़

ग्रामीणों के मुताबिक झगड़ा करने वालों में एक गुट साजिद है, तो वहीं दूसरा गुट राशिद है। साजिद गुट के करीब 11 लोग घायल 5 बताए जा रहे हैं, वहीं राशिद गुट के भी करीब 7 लोग घायल हुए। झगड़े की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी वैसे ही गांव में पुन्हाना सदर थाना, शहर थाना और बिछौर थाना की पुलिस पहुंच गई और पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला।

Latest News

वल्र्ड कप विजेता पूजा बोहरा पहुंची भिवानी फूल मालाओं के साथ हुआ स्वागत वल्र्ड कप विजेता पूजा बोहरा पहुंची भिवानी फूल मालाओं के साथ हुआ स्वागत
भिवानी पहुंचने पर वल्र्ड कप में रजत पदक विजेता पूजा बोहरा का फूल मालाओं के साथ परिजनों व खेल प्रेमियों...
पंजाब विधानसभा सत्र की कार्यवाही कल सुबह 10 बजे तक की गई स्थगित
जगुआर दुर्घटना में मारे गए भारतीय वायुसेना के पायलट जून में बने थे पिता , एक सप्ताह पहले ही ड्यूटी पर लौटे थे
नागरिकता, आधार और समय पर मतदाता सूची संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट के चुनाव आयोग से किए सवाल
ख़त्म हुई SYL विवाद पर पंजाब-हरियाणा के CM की मीटिंग , जानिए किस बात पर बनी सहमति
उड्डयन मंत्रालय को सौंपी गई एयर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट, AAIB कर रही है जांच
CM भगवंत मान ने सेहत बीमा योजना की लॉन्च , पंजाब के सभी लोगों को 10 लाख तक मुफ्त इलाज