राम रहीम को फ़िर मिली पैरोल , थोड़ी देर में जेल से आएगा बाहर

राम रहीम को फ़िर मिली पैरोल , थोड़ी देर में जेल से आएगा बाहर

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच सोमवार, 30 सितंबर को चुनाव आयोग ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की पैरोल को मंजूरी दे दी। हालांकि आयोग ने 3 शर्तें लगाई हैं। राम रहीम आज (1 अक्टूबर) रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आएगा।

1 जेल से बाहर आने के बाद हरियाणा में नहीं रहेगा।
 2 कोई भी पॉलिटिकल एक्टिविटी में शामिल नहीं होगा।
 3 सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार नहीं करेगा।

चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि हरियाणा सरकार से कहा गया है कि अगर राम रहीम आचार संहिता या शर्तों का उल्लंघन करता है तो पैरोल तुरंत कैंसिल कर दी जाएगी।

हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा। इसी वजह से राम रहीम की पैरोल को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इसका हरियाणा की 36 सीटों पर असर है। यौन शोषण और मर्डर केस में राम रहीम रोहतक जेल में सजा काट रहा है। पैरोल के दौरान राम रहीम उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में रहेगा।
साध्वियों के यौन शोषण और मर्डर केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम 20 साल की कैद काट रहा है। उसने हाल ही में सरकार से इमरजेंसी पैरोल मांगी थी। जेल विभाग को आवेदन कर 20 दिन की पैरोल देने के लिए कहा। इस दौरान उसने उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में रहने की बात कही। इससे पहले राम रहीम अगस्त में 21 दिन की फरलो पर बाहर आया था।

download (71)

राम रहीम को 25 अगस्त 2017 को 2 साध्वियों के यौन शोषण केस में दोषी ठहराया गया था। इसी साल 27 अगस्त को उसे गिरफ्तार किया गया। इस केस में 28 अगस्त 2017 को उसे 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई। जिसके बाद से वह रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।

उसे 11 जनवरी 2019 को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया और 17 जनवरी 2019 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। उसे 2021 में रणजीत सिंह हत्याकांड में भी दोषी ठहराते हुए उम्रकैद दी गई थी। हालांकि इसी साल 28 मई को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में उसे बरी कर दिया।

Latest News

'पाकिस्तान ने दुनिया से भारत को रोकने की लगाई गुहार ! गोवा में राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर सेना की सराहना 'पाकिस्तान ने दुनिया से भारत को रोकने की लगाई गुहार ! गोवा में राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर सेना की सराहना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत का हमला इतना जोरदार था कि...
चंडीगढ़ में कोरोना से हुई पहली मौत , अलर्ट जारी
भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्यवाही , SSP फाजिल्का सस्पेंड
अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर को बोलने की आज़ादी है, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकते..-SC
ट्रम्प ने स्टूडेंट वीजा के इंटरव्यू पर लगाई रोक , जानिए क्यों ..
‘पाकिस्तान पर कार्रवाई कैमरे के सामने हुई’, गांधीनगर से बोले पीएम मोदी
Housefull 5 का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी के साथ दिख रहा मर्डर मिस्ट्री का तड़का …