लगातार बदल रहे मौसम के रंग शीतलहर से ठिठुरन बढ़ी, धूप से राहत भी मिली

लगातार बदल रहे मौसम के रंग शीतलहर से ठिठुरन बढ़ी, धूप से राहत भी मिली

Haryana weather update

Haryana weather update

हरियाणा के मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। मंगलवार सुबह शीतलहर चलने से लोगों को ठंड का अहसास हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान में फिर से काफी कमी आई है। मंगलवार को सोनीपत का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवाओं ने वायु गुणवत्ता में सुधार कर दिया है। 1 दिन पहले यह 113 दर्ज किया गया था। वहीं झेलम एक्सप्रेस, गीता जयंती, ऊंचाहार व दादर एक्सप्रेस रद्द होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रोहतक में मंगलवार को सुबह कोहरा छाया रहा।

Read also: टीम में खल रही विराट कोहली की कमी; वापस बुलाने के लिए कहा

सुबह 8:00 बजे बाद हल्की धूप खिली। ट्रेनें 25 से 30 मिनट की देरी से रही। अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री रहा। जींद में दिन की शुरुआत धुंध से हुई। साथ ही सुबह धूप निकल आई। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। हवा की गति 5 किलोमीटर रही।नारनौल में 4 दिन की राहत के बाद कोहरे ने फिर वाहनों की रफ्तार रोक दी है। वहीं कोहरे के साथ शीत लहर चलने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलती दिखाई दे रही है। नारनौल में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़ में मंगलवार सुबह घने कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। न्यूनतम तापमान में पिछले दो दिनों में दो डिग्री की गिरावट के साथ 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की सुधरी गुणवत्ता एक्यूआई 59 रहा। सुबह हल्की सर्द हवा चली। बहादुरगढ़ वासियों को मंगलवार को साफ ऑक्सीजन मिली। एक्यूआई हरे रंग में 75 पर दर्ज किया गया। झज्जर में 3 दिन की राहत के बाद मंगलवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। अल सुबह गहरा कोहरा छाया हुआ था, लेकिन शीतलहर के चलते कोहरा छटने लगा है। आसमान में बादलवाही छाई हुई है। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया। रेवाड़ी में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से दृश्यता 10 मीटर दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज बूंदाबांदी की संभावना जताई है। कोहरा अधिक पड़ने की वजह से ठंड फिर से बढ़ चुकी है। शीत लहर भी चल रही है।

Haryana weather update

Latest News

उड्डयन मंत्रालय को सौंपी गई एयर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट, AAIB कर रही है जांच उड्डयन मंत्रालय को सौंपी गई एयर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट, AAIB कर रही है जांच
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने अहमदाबाद विमान हादसे के 26 दिन बाद प्राइमरी जांच रिपोर्ट मंगलवार को केंद्र सरकार...
CM भगवंत मान ने सेहत बीमा योजना की लॉन्च , पंजाब के सभी लोगों को 10 लाख तक मुफ्त इलाज
क्योंकि सास भी कभी बहू थी टीज़र: स्मृति ईरानी ने प्रशंसकों को किया भावुक
पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी, 8 लोगों की मौत, 17 से अधिक गंभीर रूप से घायल
SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक
अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल तनखैया घोषित:तख्त पटना साहिब के पंच प्यारों का आदेश
‘हथकड़ी लगाकर मवेशियों की तरह घुमाया गया’: दुल्हन ने अमेरिका में हिरासत की भयावहता को किया याद