हरियाणा CM सैनी आज दिल्ली दौरे पर:शाम 4 बजे तक रहेंगे दिल्ली

हरियाणा CM सैनी आज दिल्ली दौरे पर:शाम 4 बजे तक रहेंगे दिल्ली

मुख्यमंत्री नायब सैनी आज फिर दिल्ली दौरे पर हैं। वे सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक दिल्ली में रहेंगे। इस दौरान वे केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। हरियाणा विधानसभा सत्र के अगले दिन दिल्ली दौरे को अहम माना जा रहा है। वे सरकार के 100 दिन के कामकाज की रिपोर्ट केंद्रीय नेताओं से साझा कर सकते हैं और केंद्रीय नेताओं से हरियाणा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

इससे पहले नायब सैनी ने अपने दिल्ली दौरे पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और नितिन गडगरी से मुलाकात कर अहम प्रोजेक्टों पर चर्चा की है। इस दौरे पर उनके साथ पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा भी थे। वहीं आज के दौरे को भी अहम माना जा रहा है।

मनोहर लाल से बातचीत में मुख्यमंत्री ने हरियाणा में मेट्रो विस्तार को लेकर चर्चा की और मेट्रो पर शोध कार्य बढ़ाने की बात कही। इसके अलावा नितिन गडगरी से हरियाणा की सड़कों के अहम प्रोजेक्टों पर चर्चा हुई। हरियाणा में कनेक्टिविटी बढ़ाने पर मंथन हुआ।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम 5 से 11 दिसंबर तक होंगे। इस कार्यक्रम में अफ्रीकी देश तंजानिया भागीदार देश और ओडिशा भागीदार राज्य होगा। इस महोत्सव में देश-विदेश से लोग आते हैं।

GalJ9VaaIAAG4-K

गीता जयंती महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री केंद्रीय नेताओं को आमंत्रित कर सकते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव में हरियाणा की भूमिका को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सैनी झारखंड में भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

Latest News

करोड़ों मोबाइल यूज़र्स के लिए आई बुरी खबर, रिचार्ज प्लान्स को महंगा करने की तैयारी में हैं टेलीकॉम कंपनियां करोड़ों मोबाइल यूज़र्स के लिए आई बुरी खबर, रिचार्ज प्लान्स को महंगा करने की तैयारी में हैं टेलीकॉम कंपनियां
देशभर के करोड़ों मोबाइल यूज़र्स के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. टेलीकॉम कंपनियां एक बार फिर अपने...
सरकारी सैलरी से खुश नहीं हैं कंगना रनौत.. ! '50 हजार से क्या होगा?
इंटरनेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पिता ने की हत्या
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान दौरे पर बोले CM मान "पीएम कहां जाते हैं, क्या हमें पूछने का हक नहीं '
वल्र्ड कप विजेता पूजा बोहरा पहुंची भिवानी फूल मालाओं के साथ हुआ स्वागत
पंजाब विधानसभा सत्र की कार्यवाही कल सुबह 10 बजे तक की गई स्थगित
जगुआर दुर्घटना में मारे गए भारतीय वायुसेना के पायलट जून में बने थे पिता , एक सप्ताह पहले ही ड्यूटी पर लौटे थे