हिसार की मार्केट कमेटी पर 25 हजार का जुर्माना , NOC जारी में देरी

हिसार की मार्केट कमेटी पर 25 हजार का जुर्माना , NOC जारी में देरी

हरियाणा सेवा अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त टीसी गुप्ता ने मार्केट कमेटी उकलाना की सचिव पूनम और हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड पर कुल 25 हजार का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई शिकायतकर्ता रोशन लाल प्रोपराइटर उदय राम अरुण कुमार की शिकायत पर की गई।

शिकायतकर्ता को 2006 में नई अनाज मंडी उकलाना में एक प्लॉट आवंटित किया गया था, जिसकी पूरी राशि चुकाने के बावजूद मई 2023 में उन्हें गैरवाजिब बकाया राशि का मांगपत्र प्राप्त हुआ। शिकायतकर्ता ने बकाया राशि जमा कर 14 फरवरी 2024 को NOC के लिए आवेदन किया। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद, सचिव और मुख्य प्रशासक ने NOC जारी करने में अनुचित देरी की। इस पर मजबूर होकर शिकायतकर्ता ने हरियाणा सेवा अधिकार आयोग का रुख किया।

आयोग ने मामले पर संज्ञान लेते हुए दोनों अधिकारियों से जवाब तलब किया। 19 दिसंबर 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई सुनवाई के दौरान मुख्य आयुक्त टीसी गुप्ता ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अनादेय प्रमाणपत्र में हुई देरी के लिए 25 हजार का जुर्माना लगाया। जिसमें से 5 हजार सचिव पूनम की सैलरी से काटने का आदेश दिया।

साथ ही शिकायतकर्ता की प्लॉट की कन्वेंस डीड लंबित मामले में एक सप्ताह के भीतर औपचारिकताएं पूरी करने का निर्देश दिया गया। 31 दिसंबर 2024 को शिकायतकर्ता की कन्वेंस डीड पूरी की गई। इस फैसले के बाद शिकायतकर्ता ने मुख्य आयुक्त टीसी गुप्ता का आभार व्यक्त किया।

9693fb25-49b4-46e1-9475-e912b612f3fd_1736754033063

इस निर्णय से अन्य व्यापारियों को भी राहत की उम्मीद जगी है, जो अपनी दुकानों की कन्वेंस डीड के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मुख्य आयुक्त ने स्पष्ट किया कि हरियाणा सेवा अधिकार अधिनियम 2014 के तहत, यदि कोई अधिकारी तीन बार देरी का दोषी पाया जाता है, तो उसकी बर्खास्तगी की अनुशंसा की जा सकती है।

यह फैसला मार्केट कमेटी और अन्य विभागीय अधिकारियों के लिए एक कड़ा संदेश है कि वे निर्धारित समय सीमा में सेवाएं प्रदान करें और अनावश्यक देरी से बचें।

Latest News

SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक SYL मुद्दे पर केंद्र से बात करने के लिए पंजाब और हरियाणा तैयार , 09 जुलाई को होगी बैठक
सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) पर वार्ता के लिए फिर से पंजाब और हरियाणा तैयार हो गए हैं। केंद्र सरकार...
अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल तनखैया घोषित:तख्त पटना साहिब के पंच प्यारों का आदेश
‘हथकड़ी लगाकर मवेशियों की तरह घुमाया गया’: दुल्हन ने अमेरिका में हिरासत की भयावहता को किया याद
नीरव मोदी का भाई अमेरिका में अरेस्ट:निहाल पर PNB घोटाले में शामिल होने का आरोप
शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, ऐसा करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीय
पंजाब में रिटायर्ड DSP ने की फायरिंग , बेटे की हुई मौत ,पत्नी-पुत्रवधू जख़्मी
केरल के पलक्कड़ में निपाह वायरस का नया मामला आया सामने