दीपिका पादुकोण ने बेटी को दिया जन्म :शनिवार को हॉस्पिटल में हुई थीं एडमिट

दीपिका पादुकोण ने बेटी को दिया जन्म :शनिवार को हॉस्पिटल में  हुई थीं एडमिट

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पेरेंट्स बन गए हैं। दीपिका ने बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस शनिवार दोपहर मुंबई के गिरगांव इलाके में मौजूद एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। उनके साथ रणवीर सिंह और परिवार वाले भी मौजूद थे। इससे पहले 6 सितंबर को दीपिका बप्पा का दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं।

बता दें, दीपिका ने इस साल 28 फरवरी को सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था कि वे सितंबर 2024 में बच्चे को जन्म देंगी।

शुक्रवार दोपहर दीपिका पति रणवीर सिंह के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान दीपिका को ग्रीन साड़ी में देखा गया, वहीं रणवीर कुर्ते-पजामा में नजर आए। इस खास मौके पर दोनों की फैमिलीज भी मौजूद रहीं। दोनों के कई वीडियोज भी सामने आए थे, जिसमें प्रेग्नेंट दीपिका को रणवीर सहारा देते दिखे हैं।

कुछ दिन पहले ही दीपिका ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। एक्ट्रेस ने सोमवार शाम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 14 फोटोज शेयर किए।

इन फोटोज को शेयर करते हुए दीपिका ने एक तरह से उन लोगों को भी जवाब दे दिया है जो उनकी प्रेग्नेंसी को फेक बता रहे थे। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में एक्ट्रेस की डिलिवरी डेट 28 सितंबर बताई जा रही थी।

snapinstaapp45820464018471290638011278903766978311_1725631370

दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'गोलियों की रासलीलाः रामलीला' के सेट पर हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों को प्यार हो गया और 5 सालों के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी कर ली। दीपिका और रणवीर ने साथ में 'गोलियों की रासलीलाःरामलीला', 'पद्मावत', 'बाजीराव मस्तानी' और '83' में नजर आए हैं। इसके अलावा दीपिका ने रणवीर की फिल्म 'सर्कस' में कैमियो भी किया है।

Latest News

वल्र्ड कप विजेता पूजा बोहरा पहुंची भिवानी फूल मालाओं के साथ हुआ स्वागत वल्र्ड कप विजेता पूजा बोहरा पहुंची भिवानी फूल मालाओं के साथ हुआ स्वागत
भिवानी पहुंचने पर वल्र्ड कप में रजत पदक विजेता पूजा बोहरा का फूल मालाओं के साथ परिजनों व खेल प्रेमियों...
पंजाब विधानसभा सत्र की कार्यवाही कल सुबह 10 बजे तक की गई स्थगित
जगुआर दुर्घटना में मारे गए भारतीय वायुसेना के पायलट जून में बने थे पिता , एक सप्ताह पहले ही ड्यूटी पर लौटे थे
नागरिकता, आधार और समय पर मतदाता सूची संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट के चुनाव आयोग से किए सवाल
ख़त्म हुई SYL विवाद पर पंजाब-हरियाणा के CM की मीटिंग , जानिए किस बात पर बनी सहमति
उड्डयन मंत्रालय को सौंपी गई एयर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट, AAIB कर रही है जांच
CM भगवंत मान ने सेहत बीमा योजना की लॉन्च , पंजाब के सभी लोगों को 10 लाख तक मुफ्त इलाज