40 कुत्तों का रेप और हत्या के दोष में ऑस्ट्रेलिया में ब्रिटिश जूलॉजिस्ट को 249 साल की सजा

40 कुत्तों का रेप और हत्या के दोष में ऑस्ट्रेलिया में ब्रिटिश जूलॉजिस्ट को 249 साल की सजा

ऑस्ट्रेलिया में जूलॉजी (जीव विज्ञान) के एक्सपर्ट एडम ब्रिटन को कुत्तों का रेप और हत्या करने के जुर्म में 249 साल की सजा सुनाई गई है। 52 साल का एडम मगरमच्छ का एक्सपर्ट है। उसने पिछले साल जानवरों पर जुल्म करने से जुड़े 60 आरोपों को स्वीकार कर लिया था।

1433550-adam_1721109279

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ABC की रिपोर्ट के मुताबिक, एडम एक ब्रिटिश नागरिक है। वह ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में मौजूद अपने घर पर कुत्तों को टॉर्चर करता था। उनका रेप करने के बाद वह उनकी हत्या कर देता था। साथ ही वह ये सब रिकॉर्ड भी करता था। एडम ने कुत्तों का रेप करने के लिए एक 'टॉर्चर रूम' भी बनाया हुआ था।

एडम ने गमट्री ऑस्ट्रेलिया नाम की एक वेबसाइट के जरिए 42 कुत्ते खरीदे थे। उसने कहा था कि वह इन कुत्तों को नया घर देगा। इसके बाद उसने इन कुत्तों को एक शिपिंग कंटेनर में रखा। रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 से 2022 के बीच एडम ने 39 कुत्तों का रेप किया।

उसने रेप के जो वीडियो बनाए उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था। इस दौरान वह 'मॉन्सटर' नाम से बनी प्रोफाइल का इस्तेमाल करता था, ताकि कोई उसे पहचान न सके। ब्रिटिश मीडिया मिरर के मुताबिक, 2022 में एक व्यक्ति ने एडम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

इसके बाद पुलिस ने डार्विन में मौजूद उसके घर पर रेड डाली, जहां जानवरों के शोषण से जुड़े कई सबूत मिले थे। पुलिस ने अप्रैल 2022 में एडम को गिरफ्तार कर लिया था। 11 जुलाई को कोर्ट में सुनवाई के दौरान एडम के वकील ने उसकी मानसिक हालत का हवाला देते हुए कम सजा देने की अपील की थी।

पैराफीलिया से ग्रसित है एडम ब्रिटन
वकील ने मेडिकल रिपोर्ट पेश करते हुए कहा था कि एडम को 'पैराफीलिया' नाम की बीमारी है। इसमें पीड़ित किसी व्यक्ति के साथ बिना इजाजत के शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करता है। पीड़ित ज्यादातर बच्चों को टारगेट करता है।

वकील की रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तार होने के बाद एडम को 30 घंटे का साइकोलॉजिकल ट्रीटमेंट भी दिया गया। इसके बाद उसे अपने जुल्म का पछतावा हो रहा है। जूलॉजिस्ट एडम शादीशुदा है और उसकी पत्नी एरिन को उसके जुर्मों की कोई जानकारी नहीं थी।

ब्रिटेन के वेस्ट योर्कशायर में पैदा हुए एडम ब्रिटन को मगरमच्छ के एक्सपर्ट के तौर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल चुकी है। वह BBC और नेशनल जियोग्राफिक के साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुका है। एडम डिस्कवरी चैनल और एनिमल प्लैनेट के प्रोग्राम 'एनिमल फेस-ऑफ' में भी नजर आया था।

एडम ने ब्रिटेन के क्वीन एलिजाबेथ ग्रामर स्कूल से जूलॉजी की डिग्री ली थी। इसके बाद उसने यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से आगे की पढ़ाई की थी। साल 1996 में एडम ने जूलॉजी में PhD भी की। इसी साल वह ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गया। एडम ने वाइल्डलाइफ रेंजर और बायोलॉजिस्ट एरिन से शादी की। दोनों ने साथ मिलकर जंगली मगरमच्छों से जुड़ी एक कंसल्टेंसी कंपनी की भी शुरुआत की थी।

Latest News

 हरियाणा में 2 माइनिंग कंपनियों पर Income Tax की रेड, 22 सदस्यों की टीम कर रही जांच हरियाणा में 2 माइनिंग कंपनियों पर Income Tax की रेड, 22 सदस्यों की टीम कर रही जांच
चरखी दादरी जिले के माइनिंग क्षेत्र में आज सुबह से इनकम टैक्स की छापेमारी जारी है। टीम माइनिंग क्षेत्र में...
यूट्यूबर अलाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से फटकार:कहा- इनके दिमाग में गंदगी
'इनस्विंग यॉर्कर' से भड़क गए रोहित शर्मा , कहा "तुम मेरा पैर तोड़ने की कोशिश कर रहे हो "
पीरियड क्रैंप्स से हालत हो जाती है खराब, तो आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय
पंजाब में शीर्ष पुलिस अधिकारियों में फेरबदल, जी नागेश्वर राव को नया सतर्कता प्रमुख किया गया नियुक्त
लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद वापस लौटे पंजाब के युवक ने बताई सच्चाई बोले ' अमेरिका जाने का सपना टूटा
अमेरिका से निकाले गए भारतीयों का तीसरा विमान आज उतरेगा अमृतसर एयरपोर्ट , जानिए इस बार कितने पंजाबी शामिल