दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों पर हुई वोटिंग , जानिए कितने प्रतिशत लोगों ने डाली वोट

सबसे ज्यादा नार्थ-ईस्ट दिल्ली  में 63.83% और सबसे कम साउथ-ईस्ट में मतदान हुआ

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों पर हुई वोटिंग , जानिए कितने प्रतिशत लोगों ने डाली वोट

दिल्ली विधानसभा (Delhi Vidhan Sabha) की 70 सीटों के लिए 5 February 2025 वोटिंग (Polling) खत्म हो गई है। 57.85% लोगों ने इस बार वोट डाले हैं।

News Delhi (Jagtar Singh) : दिल्ली विधानसभा (Delhi Vidhan Sabha) की 70 सीटों के लिए 5 February 2025 वोटिंग (Polling) खत्म हो गई है। 57.85% लोगों ने इस बार वोट डाले हैं। सबसे ज्यादा नार्थ-ईस्ट दिल्ली (North-East Delhi)  में 63.83% और सबसे कम साउथ-ईस्ट (South East Delhi) में 53.77% मतदान हुआ है। यह भाजपा सांसद मनोज तिवारी BJP MP Manoj Tiwari) का संसदीय क्षेत्र (Parliment Area) है। पिछले 12 सालों में यह सबसे कम वोटिंग (Polling) है।

दिल्ली विधानसभा के पिछले 3 चुनावों के मुकाबले इस बार कम वोटिंग हुई है। साल 2013 में 65.63% वोटिंग हुई थी। 2015 में 67.12% और 2020 में 62.59% वोटिंग हुई थी। तीनों बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी। इस बार 57.85% वोटिंग हुई है। हालांकि, यह आंकड़ा फाइनल नहीं है। गुरुवार सुबह तक यह फाइनल होगा।

ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनती दिखाई दे रही है। 11 एग्जिट पोल आए हैं। 9 में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। 2 में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने का अनुमान है।

Delhi Vidhan Sabha Election result-2
Delhi Vidhan Sabha Election 2025

एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 39, AAP को 30 और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है। JVC और पोल डायरी ने अपने एग्जिट पोल में अन्य को भी 1-1 सीट मिलने का अनुमान जताया है। 

Read Also : राष्ट्रपति बनते ही Donald ट्रम्प का भारत पर बड़ा एक्शन ! 104 भारतीयों को जबरन भेजा भारत

Latest News

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की भाभी का निधन हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की भाभी का निधन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की भाभी राजवती का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। वह...
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की 10637 वोटों से बड़ी जीत
'सितारे जमीन पर' ने तोड़े 30 रिकॉर्ड, दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस हुआ धुआं-धुआं ..
इजरायल की हत्या की धमकियों के बीच ईरान के अयातुल्ला अली खामेनेई ने संभावित उत्तराधिकारियों का किया चयन ,बेटा उनमें शामिल नहीं:रिपोर्ट
अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए एयर इंडिया के चालक दल के सदस्य दीपक पाठक को नम आंखों से विदाई दी गई अंतिम
फाइनेंसर से परेशान दो बच्चों के पिता ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर निगला जहरीला पदार्थ
फिल्म दृश्यम भी फेल, जिस गली से गुजरते थे लोग, उसी के नीचे बहू की लाश